{"_id":"638c92c4a1af8d0ae46c4d85","slug":"britain-there-will-be-changes-in-the-historical-crown-of-king-charles","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राजमुकुट में होंगे बदलाव, राज्याभिषेक से पहले लिया फैसला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Britain: किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक राजमुकुट में होंगे बदलाव, राज्याभिषेक से पहले लिया फैसला
Sun, 04 Dec 2022 05:59 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ब्रिटेन
पीटीआई, ब्रिटेन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:59 PM IST
सार
अगले साल छह मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में चार्ल्स III अपने राज्याभिषेक के मौके पर इसे पहनेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, राज्याभिषेक चार्ल्स के साथ क्वीन कंसोर्ट कैमिला का ताज पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
King Charles III
- फोटो : Twitter
विस्तार
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III के ऐतिहासिक राजमुकुट में कुछ बदलाव होने जा रहे हैं। मुकुट को लंदन के टॉवर में प्रदर्शनी से हटा दिया गया है। बकिंघम पैलेस ने शनिवार को कहा कि राजपरिवार के शाही क्राउन ज्वेल्स के केंद्रबिंदु इस ताज को फिलहाल सुधार करने के लिए प्रदर्शनी से हटा दिया है। इस ठोस सोने के मुकुट पर माणिक, नीलम, गार्नेट, पुखराज जैसे और कई बहुमूल्य रत्न जड़े हैं।
विज्ञापन
अगले साल छह मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में चार्ल्स III अपने राज्याभिषेक के मौके पर इसे पहनेंगे। रिपोर्टों के अनुसार, राज्याभिषेक चार्ल्स के साथ क्वीन कंसोर्ट कैमिला का ताज पहनाया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सितंबर में सिंहासन पर बैठने वाले किंग चार्ल्स-तृतीय शनिवार 6 मई, 2023 को वेस्टमिंस्टर एब्बे (लंदन) में एक पारंपरिक समारोह में आधिकारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
डाउनिंग स्ट्रीट ने घोषणा की कि इस ऐतिहासिक मौके के सम्मान में सोमवार 8 मई, 2023 को आधिकारिक अवकाश रहेगा। आधिकारिक अवकाश को ब्रिटेन में बैंक अवकाश के रूप में भी जाना जाता है। गौरतलब है कि किंग चार्ल्स-तृतीय की मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 96 वर्ष की आयु में उनके स्कॉटिश हॉलिडे होम में हुई थी
विज्ञापन