फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Seven countries with US to spend 1.10 lakh crores rupees on girls education and maids in developing countries

ब्रिटेन: विकासशील देशों में लड़कियों की शिक्षा और नौकरियाें पर 1.10 लाख करोड़ खर्च करेंगे अमेरिका समेत सात देश

Tue, 04 May 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 04 May 2021 03:41 AM IST
सार

  • लंदन में जी-7 के विदेश और विकास मंत्रियों की बैठक की शुरुआत में ही अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबद्धता जताई है

विज्ञापन
Britain: Seven countries with US to spend 1.10 lakh crores rupees on girls education and maids in developing countries
girls education

विस्तार

दुनिया के विकसित राष्ट्रों के समूह जी-7 सम्मेलन में विकासशील देशों में लड़कियों को स्कूलों मेें पढ़ाई और महिलाओं को नौकरियां दिलाने के लिए करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये खर्च करने पर सहमति बनी। लंदन में जी-7 के विदेश और विकास मंत्रियों की बैठक की शुरुआत में ही अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन


जी-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक में बनी सहमति, जयशंकर भी सम्मेलन में हिस्सा लेने लंदन पहुंचे
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को लंदन पहुंचे। सम्मेलन में भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और आसियान देशों के अध्यक्ष को न्योता दिया गया है।
विज्ञापन


दरअसल, यह न्योता हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दिया गया है, जो ब्रिटेन की विदेश नीति का हिस्सा है। ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा, लड़कियों को 12 की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने और महिलाओं को आय का साधन मुहैया कराने में कुछ निवेश से ही हम दुनिया बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल में खर्च की जाएगी यह रकम
1.10 लाख करोड़ रुपये की यह रकम दो साल में खर्च की जाएगी। इससे कोरोना महामारी के चलते खस्ता वित्तीय हालत से जूझ रही दुनिया में कारोबार के माहौल बनाने और विकासशील देशों में महिलाओं को नौकरियां मुहैया कराने में मदद मिलेगी।


2026 तक चार करोड़ लड़कियों को स्कूलों में दाखिला का लक्ष्य
इस सम्मेलन में जी-7 देशों के मंत्री 2026 तक निमभन और निमभन मध्यम आय वाले देशों में 4 करोड़ लड़कियों को स्कूलों में दाखिला कराने के नए वैश्विक लक्ष्य और 10 साल की उम्र तक करीब दो करोड़ और  लड़कियों की पढ़ाई के लक्ष्य पर दस्तखत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed