फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain : Queen strips Harry and Meghans remaining honorary roles

महारानी का एलान : हैरी-मेगन की शाही परिवार में वापसी मुमकिन नहीं, खोई सारी मानद पदवियां

Fri, 19 Feb 2021 08:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Britain :  Queen strips Harry and Meghans remaining honorary roles
prince harry

ब्रिटेन के शाही परिवार में प्रिंस हैरी व उनकी पत्नी मेगन की वापसी नहीं होगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने शुक्रवार को हैरी व मेगन के पास बचे हुए मानद सैन्य अधिकार व उन्हें प्राप्त शाही संरक्षण भी वापस लेने की घोषणा की। इस तरह प्रिंस हैरी और मेगन के शाही परिवार में लौटने की संभावना खत्म हो गई है।  इसके साथ ही शाही परिवार के सदस्य के नाते उन्हें मिली सारी पदवियां भी हैरी व मेगन ने खो दी हैं। 

विज्ञापन


महारानी ने कहा कि शाही परिवार से दूर होने के कारण प्रिंस हैरी का सार्वजनिक सेवा के लिए उपलब्ध होना संभव नहीं है। इसलिए यह कदम उठाया गया है। महारानी ने कहा कि हैरी के निर्णय से वह स्तब्ध हैं, लेकिन उनका अमेरिका में नया जीवन शुरू करने का मतलब है कि वे शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों के अनुसार ब्रिटेन में सार्वजनिक सेवा नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन


सैन्य भूमिका व शाही संरक्षण खत्म
महारानी एलिजाबेथ द्वारा जारी इस बिरले बयान में कहा गया है कि वह प्रिंस हैरी की सैन्य भूमिका व संरक्षण खत्म करते हुए उन्हें शाही परिवार के अन्य कामकाजी सदस्यों को सौंप रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरी व मेगन का जवाब-सेवा विश्व व्यापी है
महारानी के बयान के बाद हैरी व मेगन ने जवाब देते हुए कहा-हम सेवा करते हुए जीवन जी सकते हैं, सेवा विश्व व्यापी है। 

प्रिंस हैरी से ले लिए जाएंगे शाही तमगे
महारानी द्वारा एक तरह से प्रिंस हैरी व उनकी पत्नी मेगन को हमेशा के लिए शाही परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके साथ ही अब प्रिंस को मिले शाही परिवार के सारे तमगे भी वापस ले लिए जाएंगे।  

कैलिफोर्निया में नया जीवन जी रहे हैरी व मेगन
बता दें एक साल पहले प्रिंस ने शाही परिवार की अग्रिम पंक्ति की सेवाएं ठुकरा कर ब्रिटिश राजतंत्र में हड़कंप मचा दिया था। उसके बाद से हैरी व मेगन अमेरिका के कैलिफोर्निया में नया जीवन जी रहे हैं। वे कई व्यावसायिक उपक्रमों से जुड़ गए हैं।  शुक्रवार को बकिंघम पैलेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ड्यूक व डचेस आफ ससेक्स ने पुष्टि कर दी है कि वे अब शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य के रूप में वापस नहीं लौटेंगे। 


कई मानद उपाधियां हैं हैरी के पास
हैरी के एक पूर्व सैनिक हैं और उनके पास कई सैन्य उपाधियां हैं। वह राष्ट्रकुल में कई पदों पर हैं। कुछ अन्य संरक्षण भी उन्हें प्राप्त हैं। 

मेगन को भी दिए गए थे कई मानद पद
हैरी की पत्नी मेगन को भी 2018 में विंडसर कैसल में भव्य विवाह के बाद कई मानद पद व जिम्मेदारी दी गई थी। 

होने वाला है दूसरा बच्चा
यह शाही युगल जल्द ही दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में ओप्र विनफ्रे के साथ एक इंटरव्यू में मेगन के दोबारा गर्भवती होने की जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed