फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Queen Elizabeth II convenes emergency meeting over Prince Harry and Meghan Markle crisis

ब्रिटेन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने हैरी-मेगन संकट को लेकर बुलाई आपात बैठक

Sun, 12 Jan 2020 06:19 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 12 Jan 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
Britain Queen Elizabeth II convenes emergency meeting over Prince Harry and Meghan Markle crisis
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सोमवार को शाही परिवार की निजी निवास नॉरफोक के शैनड्रिंघम एस्टेट में आपात बैठक बुलाई है। इसमें प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के शाही विरासत छोड़ने पर पहली बार बात होगी। साथ ही युवराज हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल की आगामी भूमिकाओं पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब हैरी और मेगन ने यह घोषणा कर सभी को चौंका दिया कि वे ब्रिटिश राजपरिवार की भूमिका से अलग हो रहे हैं।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूक ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी, उनके भाई ड्यूक ऑफ कैंब्रिज युवराज विलियम और उनके पिता प्रिंस ऑफ वेल्स चार्ल्स को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है जबकि मेगन के इस चर्चा में कनाडा से फोन पर जुड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोमवार को होने वाली इस बैठक को ‘शैनड्रिंघम समिट’ कहा जा रहा है। यह प्रिंस हैरी के शाही भूमिका से अलग होने का एलान करने के बाद पहला मौका होगा जब 93 वर्षीय महारानी की उनसे आमने-सामने मुलाकात होगी। शाही दंपति द्वारा बुधवार को घोषणा की गई थी कि वो शाही भूमिका से पीछे हटने के इच्छुक हैं और अपना वक्त ब्रिटेन व उत्तर अमेरिका के बीच व्यतीत करना चाहते हैं तथा आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर में कहा गया कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बातचीत से शाही परिवार के साथ हैरी और मेगन के रिश्तों में नया मोड़ आएगा। महारानी जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाना चाहती हैं। इसमें कहा गया कि इस बातचीत के दौरान कई मुश्किल चुनौतियों को सुलझाया जाएगा। यह बैठक उन प्रस्तावों पर परिवार द्वारा चर्चा का एक अवसर भी होगा जो राजमहल के पदाधिकारियों और ब्रिटिश व कनाडाई सरकार के प्रतिनिधियों के बीच हुए विमर्श के बाद तैयार किए गए हैं। ये प्रस्ताव इस संदर्भ में हैं कि मेगन (38) और हैरी (35) कैसे शाही परिवार से अलगाव के बाद अपनी नई प्रगतिशील भूमिका तैयार करेंगे।


इस दंपति ने कहा है कि नए ससेक्स रॉयल परमार्थ के जरिये उनकी लोगों की मदद जारी रखने की योजना है। इस परमार्थ संस्थान की शुरुआत उन्होंने पिछले साल जून में ड्यूक एंड डचेज ऑफ कैंब्रिज फाउंडेशन से अलग होने के बाद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed