फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Protesters jumped in front of PM Boris Johnson's car, car crashed, but everyone safe

ब्रिटेन: पीएम बोरिस जॉनसन की कार के सामने कूदा प्रदर्शनकारी, बाल-बाल बची जान

Wed, 17 Jun 2020 11:54 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 17 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Britain: Protesters jumped in front of PM Boris Johnson's car, car crashed, but everyone safe
फाइल फोटो - फोटो : PTI

ब्रिटेन में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल बुधवार को लंदन में संसद के बाहर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना तब हुई जब प्रधानमंत्री के काफिले के सामने अचानक से एक प्रदर्शनकारी दौड़ पड़ा। हालांकि, इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई।

विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस की तरफ से बताया गया है कि प्रधानमंत्री बोरिस की सुरक्षा में शामिल कारें पार्लियामेंट स्क्वायर के पास टक्करा गईं। पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘पीएम बोरिस की सुरक्षा में शामिल पुलिस की कुछ गाड़ियां काफिले का हिस्सा थीं। इस बीच अचानक से एक शख्स सड़क पर गाड़ी के पास आ गया, जिससे गाड़ियां अचानक से रुक गईं। इसके कारण काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई।’’ 
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस की तरफ से बताया गया है कि प्रधानमंत्री बोरिस की सुरक्षा में शामिल कारें पार्लियामेंट स्क्वायर के पास टक्करा गईं। पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘पीएम बोरिस की सुरक्षा के लिए पुलिस की कुछ गाड़ियां काफिले का हिस्सा थीं। इस बीच अचानक से एक शख्स सड़क पर गाड़ी के पास आ गया, जिससे गाड़ियां अचानक से रुक गईं। इसके कारण काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई।’’ हालांकि, इस दौरान डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना तब हुई जब पीएमक्यू सत्र के बाद प्रधानमंत्री बोरिस अपने काफिले के साथ हाउस ऑफ कॉमन्स से निकले थे। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसे कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

दरअसल काफिले की ओर आ रहे प्रदर्शनकारी को देख कर पीएम बोरिस की कार चला रहे ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिससे काफिले में शामिल सुरक्षा वाहनों में से एक गाड़ी ने उनकी सिल्वर रंग की जगुआर कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के कारण गाड़ी पर खरोंच आ गई। 


डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वीडियो में खुद ही सब कुछ पता चल रहा है कि घटना स्थल पर क्या हुआ। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।’’ प्रदर्शनकारी को स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों ने पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर के पास पकड़ लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed