{"_id":"5e7b3b128ebc3e76840fbb1d","slug":"britain-prince-charles-has-tested-positive-for-coronavirus-says-uk-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस, प्रिंस चार्ल्स हुए संक्रमित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के शाही परिवार तक पहुंचा कोरोना वायरस, प्रिंस चार्ल्स हुए संक्रमित
Wed, 25 Mar 2020 04:35 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आम लोगों के साथ ही नेता, फिल्मी सितारे और बड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। इसी कड़ी में ब्रिटेन के शाही परिवार का नाम भी जुड़ गया है। ब्रिटेन की मीडिया के अनुसार प्रिंस चार्ल्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लेरेंस हाउस कार्यालय ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ के सबसे बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (71) में हल्के लक्षण दिखाए दिए हैं और उनकी तबीयत अब ठीक है। टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में अलग थलग रह रहे हैं।
विज्ञापन
खबर में कहा गया है , 'एबरडीनशर में नेशनल हेल्थ सर्विस ने उनकी जांच की।' ब्रिटेन में इस जानलेवा वायरस से अभी तक आठ हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
Next in line to the throne, Prince Charles has tested positive for #COVID19: UK media (file pic) pic.twitter.com/QXlEcfNxpO
— ANI (@ANI) March 25, 2020
ब्रिटेन सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है पर अब इसके लागू करने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसकी वजह यह है कि मंगलवार को देश की भूमिगत ट्रेनें पूरी तरह से भरी देखी गईं। हालांकि इन ट्रेनों की सेवाओं में कटौती की गई है लेकिन मुसाफिरों पर इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा है।
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कम से कम 21 दिनों के लिए, लोगों की आवाजाही में कमी लाने के मकसद से कुछ उपायों का एलान किया था। जॉनसन ने लोगों से कहा था कि वे घर में ही रहें और पुलिस को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। अब यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि जॉनसन ने ये जो एलान किया था, वह अपने आप में स्पष्ट नहीं था।
लोग पुलिसकर्मियों से ये सवाल पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या करने या नहीं करने की इजाजत है। यातायात मंत्री गेंट शाप्पे ने सोमवार को स्थिति और स्पष्ट करते हुए कहा था कि सलाह एकदम साफ है कि, घर पर रहें। देश की मोबाइल फोन सेवाएं अब जॉनसन की बात को संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचा रही हैं।