आपदा प्रतिरोधी संरचना पर सम्मेलन: बोरिस जॉनसन ने पढ़े पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। वह आपदा प्रतिरोधी संरचना पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं इस सम्मेलन का आयोजन करने के लिए और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जंग नवीकृत ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शानदार नेतृत्व प्रदान करने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।'
बता दें कि बोरिस जॉनसन के अप्रैल के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है। जॉनसन ने कहा कि अगले महीने उनकी नई दिल्ली की यात्रा के दौरान ‘मित्र’ के साथ वार्ता के एजेंडा में सतत भविष्य के लिए ब्रिटेन और भारत के साझा दृष्टिकोण सहित कई मुद्दे शामिल रहेंगे।
I want to thank PM Modi for hosting this conference and also for his fantastic leadership in areas such as renewable energy as we continue to fight against climate change: UK Prime Minister Boris Johnson at International Conference on Disaster Resilient Infrastructure pic.twitter.com/uQkCx1yPXP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 17, 2021
आपदा प्रतिरोधक आधारभूत ढांचा पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीडीआरआई) को संबोधित करते हुए जॉनसन ने इसकी मेजबानी करने को लेकर मोदी का शुक्रिया अदा किया। यह सम्मेलन डिजिटिल माध्यम से आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उदघाटन किया है।
बोरिस जॉनसन ने जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शानदार नेतृत्व करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के नेतृत्व में तथा ब्रिटेन की सह-अध्यक्षता में सीडीआरआई की उत्कृष्ट पहल का स्वागत किया।