{"_id":"5d915e458ebc3e016e028690","slug":"britain-pm-boris-johnson-apologizes-to-the-queen-for-suspending-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद निलंबित करने के लिए पीएम बोरिस जॉनसन ने महारानी से मांगी माफी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संसद निलंबित करने के लिए पीएम बोरिस जॉनसन ने महारानी से मांगी माफी
Mon, 30 Sep 2019 07:15 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:15 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से संसद को निलंबित करवाने के लिए माफी मांगी है। इस सप्ताह यूके के सुप्रीम कोर्ट ने भी पीएम बोरिस के निर्णय के खिलाफ फैसला सुनाया था। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन ने महारानी को फोन करके माफी मांगी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन सुप्रीम कोर्ट ने पीएम के इस फैसले को अवैधानिक बताया था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री और महारानी के बीच भरोसे पर सवाल खड़े हुए। रॉयल पैलेस के एक सूत्र ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की तरह बोरिस ने भी विश्वास खो दिया है।
विज्ञापन
डेविड पर भी आरोप था कि उन्होंने महारानी के साथ हुई बातों को सार्वजनिक कर दिया था। बता दें कि, बोरिस जॉनसन ने पांच महीने के लिए संसद को रोकने का फैसला लिया था। इसके बाद विपक्ष के नेताओं समेत उनकी पार्टी के भी कुछ नेताओं ने इस फैसले का विरोध किया था।
विज्ञापन