फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Labour Party’s new leadership not to raise Kashmir issue in UK says its a bilateral issue

काम आई भारत की दवा कूटनीति, ब्रिटेन की लेबर पार्टी ने कश्मीर पर बदला रुख, कहा- यह द्विपक्षीय मुद्दा

Sat, 02 May 2020 05:47 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 02 May 2020 05:47 AM IST
विज्ञापन
Britain Labour Party’s new leadership not to raise Kashmir issue in UK says its a bilateral issue
भारत-ब्रिटेन-दवा - फोटो : social media

कोरोना संक्रमण के दौर में भारत द्वारा दुनिया को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्विन दवा देना कारगर साबित हुआ है। ब्रिटेन में सत्ताधारी कंजर्वेटिव पार्टी कश्मीर मसले पर भारत के साथ रही है लेकिन विपक्षी लेबर पार्टी ने इस मुद्दे पर पाक का साथ दिया है। अब दवा कूटनीति के बाद विपक्षी लेबर पार्टी के नवनियुक्त नेता कीर स्टर्मर ने कहा कि वे कश्मीर या भारत के किसी भी संवैधानिक मसले में दखल नहीं देंगे।

विज्ञापन


स्टर्मर ने स्पष्ट कहा कि भारत में कोई भी संवैधानिक मुद्दा भारतीय संसद के अधीन आता है और कश्मीर भारत-पाक का द्विपक्षीय मसला ही है। कीर स्टर्मर ने यह भी कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि उनके नेतृत्व में इस विवाद को लेबर पार्टी ब्रिटिश लोगों को बांटने के लिए इस्तेमाल न करे। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही के हफ्तों में हमने देखा कि भारत और ब्रिटेन के बीच कितना अहम रिश्ता है। भारत ने मुश्किल वक्त में बेहद जरूरी पैरासिटामोल हमें दी है।
विज्ञापन


कीर ने भारत के साथ मजबूत व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने की पैरवी भी की और भारतीय उच्चायुक्त से मिलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दा दो देशों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से हल होना चाहिए। बता दें कि इससे पहले जेरेमी कॉर्बिन के नेतत्व में पिछले साल पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में एक प्रस्ताव पारित कर कश्मीर में वैश्विक दखल की मांग की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन में भारतीय समुदाय का दबदबा बढ़ा
लेबर पार्टी के इस रणनीतिक तेवरों को वहां भारतीय समुदाय के सियासत में बढ़ते दबदबे के रूप में देखा जा रहा है। लेबर पार्टी पर यह तमगा लग गया है कि वह प्रवासी भारतीय समुदाय की विरोधी है और इसका नतीजा ब्रिटेन में होने वाले चुनाव में पार्टी की करारी हार को देखकर लगाया जा सकता है। स्टर्मर का बदलता रुख ब्रिटेन में भारतीय समुदाय में लेबर पार्टी के आधार को मजबूत बनाने के रूप में देखा जा रहा है।

भारतीयों का भरोसा बहाल करने को प्रतिबद्ध
स्टर्मर ने कहा, ‘भारतीय मूल के ब्रिटेन वासी ब्रिटेन और लेबर पार्टी के लिये काफी योगदान देते हैं। मैं इस समुदाय का भरोसा बहाल करने के लिए ‘लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया’ (एलएफआईएन) के साथ करीबी रूप से काम करने के लिये प्रतिबद्ध हूं।’ उन्होंने कहा कि वह वेस्टमिंस्टर में और स्थानीय सरकार के स्तर पर निर्वाचित पदों पर और अधिक भारतीय मूल के ब्रिटेन वासियों को प्रोत्साहित करेंगे।

हिंदूफोबिया छोड़ समुदाय से अच्छे रिश्ते बनाएंगे
लेबर पार्टी के नेता चुने जाने के बाद कीर स्टर्मर ने ये बातें हिंदू फोरम ब्रिटेन की अध्यक्ष तृप्ति पटेल को एक पत्र में लिखते हुए कहा कि  मैंने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद अपने कार्यालय को आपसे संपर्क करने के लिए कहा ताकि लेबर पार्टी और हिंदू समुदाय में अहम रिश्ते फिर से बनाया जाएं। उन्होंने कहा, मैं एक ऐसी लेबर पार्टी का नेतृत्व करूंगा जो हिंदूफोबिया समेत सभी तरह के भेदभाव के विरुद्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed