फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain is country to permits to vaccination corona virus vaccine

कोरोना के टीके के इस्तेमाल की मंजूरी देने वाला ब्रिटेन दुनिया का पहला देश, अगले हफ्ते से शुरू होगा टीकाकरण

Thu, 03 Dec 2020 04:14 PM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, लंदन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
britain is country to permits to vaccination corona virus vaccine
कोरोा वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ब्रिटेन दवा कंपनी फाइजर-बायोएनटेक के कोरोना टीके को मंजूरी देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। इसके साथ जानलेवा कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित करने के लिए व्यापक टीकाकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उम्मीद है कि क्रिसमस से पहले यानी अगले हफ्ते से 8 लाख डोज (खुराक) के साथ ब्रिटेन के लोगों को टीके लगने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


ब्रिटेन की दवा एवं स्वास्थ्य उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने बताया कि अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मन कंपनी बायोएनटेक के संयुक्त कोरोना टीके को बुधवार को स्वीकृति दे दी गई। एजेंसी ने बताया कि यह टीका उपयोग में लाने के लिए सुरक्षित है।
विज्ञापन



कंपनी ने दावा किया था कि यह टीका कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 95 फीसदी तक असरदार रहा है और परीक्षण के दौरान उसका टीका सभी उम्र, नस्ल के लोगों पर कारगर रहा। ब्रिटेन सरकार ने एमएचआरए को कंपनी द्वारा मुहैया कराए गए आंकड़ों को जांचने कर यह देखने को कहा था कि क्या यह गुणवत्ता, सुरक्षा और असर के मामले में सभी मानकों पर खरा उतरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन को 2021 के अंत तक दवा की चार करोड़ डोज मिलने की संभावना है। इतनी डोज से देश की एक तिहाई आबादी का टीकाकरण हो सकता है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने पिछले महीने कहा था कि नियामक से मंजूरी मिल जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) टीकाकरण करने के लिए तैयार है। एनएचएस के पास टीकाकरण का व्यापक अनुभव है और उसके पास सारी व्यवस्थाएं भी हैं। टीके का उत्पादन बायोएनटेक के जर्मनी स्थित केंद्रों के साथ ही फाइजर की बेल्जियम स्थित यूनिट में किया जाएगा।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं: बोरिस जॉनसन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने चेताया है कि वैक्सीन को लेकर उत्साह के बीच हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कोविड-19 के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने बुधवार को डाउनिंग स्ट्रीट पर एक प्रेसवार्ता के दौरान लोगों से कोरोना महामारी को लेकर तैयार की गई सर्दी की योजना का पालन करने की अपील की।


उन्होंने कहा कि यह एक शानदार क्षण है, लेकिन हम ये नहीं मान सकते है लड़ाई खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, हम उस दिन का इंतजार कर रहे थे, जब विज्ञान की नजर अदृश्य दुश्मन को खोज निकालेगी और हमें उस दुश्मन को रोकने की शक्ति प्रदान करेगी जो हमें बीमार कर रहा है, और आज वैज्ञानिक वह दिन ले आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed