फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain indian origin man gets life imprisonment for murder his father with champagne bottle southgate

Britain: शैंपेन की बोतल मारकर की पिता की हत्या, भारतीय मूल के व्यक्ति को मिली उम्रकैद की सजा

Sat, 18 Feb 2023 10:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Feb 2023 10:14 AM IST
सार

पुलिस जब दीकन सिंह के घर पहुंची तो उसके घर से शैंपेन की 100 बोतल बरामद की गईं थी। साथ ही अमेजन के 10 डिलीवरी बक्से भी वहां मौजूद थे, जिनमें व्हीस्की की बोतलें थी।

विज्ञापन
britain indian origin man gets life imprisonment for murder his father with champagne bottle southgate
आरोपी दीकन पॉल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को कोर्ट ने पिता की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी दीकन पॉल सिंह (54 वर्षीय) को उत्तरी  लंदन की ओल्ड बैली कोर्ट ने बीते महीने दोषी ठहराया था। अब कोर्ट ने सजा का एलान किया है। बता दें कि कोर्ट के आदेश के मुताबिक दोषी व्यक्ति को जमानत पाने के लिए कम से कम 18 साल जेल में बिताने होंगे। 

विज्ञापन


मामले की जांच करने वाले मेट्रोपोलिटिन पुलिस के मुख्य पुलिस अधिकारी वेन जॉली ने बताया कि दीकन पॉल सिंह की हरकत से परिवार सदमे में है और उन्हें हमेशा अपनों को खोने का दुख झेलना पड़ेगा। दीकन सिंह को अब लंबा वक्त जेल में बिताना पड़ेगा। बता दें कि दीकन पॉल सिंह अपने पिता अर्जन सिंह विज (86 वर्षीय) और मां दमनजीत विज (85 वर्षीय)  के साथ उत्तरी लंदन के साउथगेट इलाके में रहता था। अक्टूबर 2021 को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने पिता पर हमला कर दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो तब तक अर्जन सिंह की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


जांच में पता चला कि आरोपी दीकन पॉल सिंह शराब का आदी था। घटना वाले दिन भी उसने करीब आधी बोतल शराब पी हुई थी। इसी दौरान शराब के नशे में उसने आपा खो दिया और शैंपेन की बोतल अपने पिता अर्जन सिंह के सिर में दे मारी। जिससे अर्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्जन सिंह की मौत की वजह उनके सिर पर लगी प्राणघातक चोट को बताया गया। पुलिस जब दीकन सिंह के घर पहुंची तो उसके घर से शैंपेन की 100 बोतल बरामद की गईं थी। साथ ही अमेजन के 10 डिलीवरी बक्से भी वहां मौजूद थे, जिनमें व्हीस्की की बोतलें थी। दीकन सिंह ने बताया कि उसकी मंशा पिता की हत्या करने की नहीं थी लेकिन शराब के नशे में उसने अनजाने में अपने पिता की हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दीकन पॉल सिंह के पिता पेशे से एक अकाउंटेंट थे और उसकी मां जूलोजिस्ट थीं। दीकन जब पांच साल का था तो उनका परिवार यूगांडा से ब्रिटेन आया था। दरअसल यूगांडा में ईदी अमीन के शासनकाल में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों का यूगांडा से पलायन हुआ था। बड़ी संख्या में लोग ब्रिटेन पहुंचे थे। दीकन सिंह का परिवार भी उन्हीं परिवारों में से एक था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed