{"_id":"5ffdef3ddab7e165cd22d4c4","slug":"britain-imposes-ban-on-import-goods-from-china-for-atrocities-on-uygar-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"उइगर मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर ब्रिटेन ने चीन से आयात सामानों पर लगाए प्रतिबंध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उइगर मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर ब्रिटेन ने चीन से आयात सामानों पर लगाए प्रतिबंध
Wed, 13 Jan 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 13 Jan 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
चीन-ब्रिटेन फ्लैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन ने मंगलवार को एक अहम फैसले में चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों के मानवीय अधिकारों के भयावह उल्लंघन के मामले में चीनी कंपनियों से माल खरीदने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ब्रिटेन की विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने संसद के निचले सदन- हाउस आफ कामंस में वक्तव्य दिया कि संयुक्त राष्ट्र को वहां (उइगर मुसलमानों के क्षेत्र में) जाने की छूट होनी चाहिए ताकि वह उन पर अत्याचार की खबरों की समीक्षा कर सके। ब्रिटेन की योजना चीन पर राजनयिक दबाव बढ़ाने की है ताकि वह उस इलो में अपनी दमन की कार्रवाई को रोके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमें यह सुनिश्चित करने के लिये कदम उठाना होगा कि कोई भी कंपनी माल आपूर्ति की ऐसी श्रृंखला की कड़ी नहीं हो जो कि शिनझिंग के यातना शिविरों से शुरू होती है।
विज्ञापन
राब ने कहा इस दिशा में कदम उठाते हुये उसके विदेश, राष्ट्रकुल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) विभाग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग ने नई विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। यह दिशा-निर्देश शिनझिंग के साथ संपर्क रखने वाले कंपनियों से जुड़े जोखिमों को लेकर है।