फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain imposed travel ban on 4 countries including Pakistan due to Coronavirus

ब्रिटेन में कोरोना: चार और देशों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध, पाकिस्तान भी शामिल

Sat, 03 Apr 2021 12:43 AM IST
गौरव पाण्डेय एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 03 Apr 2021 12:43 AM IST
सार

  • नए प्रतिबंधों के तहत ब्रिटेन ने केन्या-फिलीपींस को भी ‘रेड लिस्ट’ में जोड़ा

विज्ञापन
Britain imposed travel ban on 4 countries including Pakistan due to Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ब्रिटेन ने यात्रा प्रतिबंध वाली सूची में चार और देशों को जोड़ा है। इन देशों में बांग्लादेश, केन्या, पाकिस्तान और फिलीपींस शामिल किए गए हैं, जहां कोरोना के नए स्वरूप के मामले तेजी से बढ़े हैं। बता दें कि पाकिस्तान में तीसरी लहर के तहत पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 5,000 से ज्यादा संक्रमित निकले हैं।

विज्ञापन


ब्रिटिश परिवहन मंत्रालय ने यात्रा प्रतिबंधों की नई ‘रेड लिस्ट’ जारी करते हुए कहा कि देश के भीतर ताजा पाबंदियां नौ अप्रैल से प्रभाव में आएंगी। इन प्रतिबंधों के तहत पिछले दस दिन में पाकिस्तान, बांग्लादेश और केन्या तथा फिलीपींस से रवाना होने वाले या इन देशों की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को इंग्लैंड के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यहां सिर्फ ब्रिटेन और आयरलैंड के नागरिक तथा ब्रिटेन में निवास का अधिकार रखने वाले लोग ही प्रवेश कर सकेंगे लेकिन उन्हें दस दिन तक सरकार द्वारा स्वीकृत होटल में खुद के खर्च पर क्वारंटीन रहना होगा।
विज्ञापन


कोविड-19 से निपटने में हैरिस ने की डॉ. मूर्ति की तारीफ
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कोविड-19 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए की गई एक ऑनलाइन बैठक में कहा, सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति का धन्यवाद, जिन्होंने कई महीनों से वायरस से निपटने के लिए दिन-रात काम किया। भारतवंशी डॉ. मूर्ति ने पिछले सप्ताह ही अमेरिका के 21वें सर्जन जनरल के रूप में शपथ ली है। उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को समाप्त करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed