फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Fire and rehire policy upset workers first dismissing and then employing workers on arbitrary terms

शोषण: ब्रिटेन में फायर और री-हायर नीति, पहले बर्खास्त, फिर मनमानी शर्तों पर नौकरी दे रहीं कंपनियां

Mon, 10 May 2021 09:25 AM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 10 May 2021 09:25 AM IST
सार

फायर एंड री-हायर एक ऐसी नीती है जिसमें पहले तो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जाता है और फिर नियोक्ता अपनी मनमानी शर्तों पर उन्हें वापस से नौकरी पर रख लेता है। 
 

विज्ञापन
Britain Fire and rehire policy upset workers first dismissing and then employing workers on arbitrary terms
fire and rehire - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर के देशों को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। ब्रिटेन भी इससे अछूता नहीं है। इस बीच ब्रिटेन के नियोक्ताओं पर आरोप लगा है कि वे आर्थिक क्षति से उबरने के लिए विवादास्पद उपाय फायर एंड री-हायर की नीति अपना रहे हैं। बता दें फायर एंड री-हायर एक ऐसी नीती है जिसमें पहले तो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जाता है और फिर नियोक्ता अपनी मनमानी शर्तों पर उन्हें वापस से नौकरी पर रख लेता है।  

विज्ञापन


नियोक्ता कर्मचारियों से मनमानी शर्तों पर करा रहे काम
इस स्कीम के कारण जो कर्मचारी आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं या फिर उनके पास नौकरी के लिए दूसरा कोई विकल्प नहीं होता है, उन्हें नियोक्ता की मनमानी शर्तों या फिर पहले से कम वेतन पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। पिछले माह अप्रैल में जब ब्रिटिश गैस के कर्मचारियों ने नए अनुबंधों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया तब कंपनी ने अपने करीब 500 इंजीनियरों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


आलोचनाओं का सामना कर रहीं कई कंपनियां
वहीं, पिछले साल ब्रिटिश एयरवेज के कर्मचारियों का भी प्रस्तावित फायर एंड री-हायर नीति को लेकर राष्ट्रीय एयरलाइन के प्रबंधन के साथ विवाद हुआ था। इसके अलावा साल 2019 में सुपर मार्केट की दिग्गज कंपनी एस्डा को भी इस नीति के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीति पर प्रतिबंध लगाने की मांग
ब्रिटेन में फायर एंड री-हायर की अनुमति है लेकिन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे अस्वीकार्य करार दिया है। यहां के कुछ ट्रेड यूनियन और मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी इस नीति पर प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फायर एंड री-हायर नीति कार्यस्थल पर एक बीमारी बनती जा रही है।


ट्रेड यूनियन कांग्रेस के छात्र समूह ने 2,231 श्रमिकों पर सर्वेक्षण किया, जिसमें उन्होंने पाया कि इस नीति के कारण 10 में से एक श्रमिक को बदतर परिस्थितियों या फिर बर्खास्तगी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed