{"_id":"5fba9fb49836f30dcf50046e","slug":"britain-finance-minister-rishi-sunak-warns-for-a-economic-shock-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने चेताया, आर्थिक झटके के लिए तैयार रहें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Covid-19: ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने चेताया, आर्थिक झटके के लिए तैयार रहें
Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
ऋषि सुनक
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य पर तो असर डाला ही है, अर्थव्यवस्था को भी हिलाकर रख दिया है। वहीं, लॉकडाउन के दौर से दोबारा गुजर रहे ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि इस महामारी ने ब्रिटेन के लिए ऐसी स्थितियां बना दी हैं कि देश को 'आर्थिक झटके' के लिए तैयार होना होगा।
विज्ञापन
उधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सोमवार को एक संबोधन के जरिए देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ‘कोविड शीतकालीन योजना’ की घोषणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जॉनसन की इस घोषणा में औपचारिक रूप से दो दिसंबर को लॉकडाउन समाप्त होने के बाद कुछ सख्त चरणबद्ध कदमों की उम्मीद है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुनक का कहना है कि स्व रोजगार करने वालों और व्यवसायों को महामारी के दौरान करोड़ों पाउंड की राशि दी गई है। उनके अनुसार यह इस ओर संकेत करता है कि अगले साल आयकर बढ़ाने की जरूरत होगी। उनका कहना है कि महामारी से संबंधित उधारी पहले ही 250 बिलियन पाउंड तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
सुनक ने दि सनडे टाइम्स में लिखा है, 'कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण लगने वाले इस आर्थिक झटके के स्तर को लोग साफ तौर पर देखेंगे। हम हर महीने का डाटा देख सकते हैं और यह एकदम स्पष्ट है कि वर्तमान समय में हमारे देश की अर्थव्यवस्था जिस तरह के संकट से गुजर रही है वह काफी चिंताजनक है।'