फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain facing third wave of coronavirus amid havoc of Delta variant, says Vaccine Expert

विशेषज्ञ का दावा: तीसरी लहर के दौर में ब्रिटेन, हर 540 मरीजों में एक डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित

Sat, 19 Jun 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 19 Jun 2021 09:59 PM IST
सार

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के सामने आने के साथ यूनाइटेड किंगडम (यूके) में शुक्रवार को पिछले चार महीनों में पहली बार 24 घंटों में संक्रमण के 11,007 नए मामले दर्ज किए गए थे। फरवरी के अंत से पहली बार देश में कोरोना के दैनिक नए मामलों का आंकड़ा 10 हजार के ऊपर पहुंचा है।

विज्ञापन
Britain facing third wave of coronavirus amid havoc of Delta variant, says Vaccine Expert
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

टीकाकरण और प्रतिरक्षण पर संयुक्त समिति (जेसीवीआई) के सलाहकार प्रोफेसर एडम फिन का कहना है कि ब्रिटेन में इस समय टीकों और कोविड-19 के डेल्टा वेरिएंट के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कोरोना के अत्यधिक संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के चलते ब्रिटेन में कोराना संक्रमण की तीसरी लहर जारी है। बता दें कि डेल्टा स्वरूप की पहचान सबसे पहले भारत में की गई थी।

विज्ञापन


ब्रिटेन में धीमी गति से ही सही लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की ओर इशारा करते हुए प्रो. फिन ने कहा, 'यह फैलता जा रहा है, शायद हम कुछ आशावादी हो सकते हैं कि यह तेजी से नहीं फैल रहा है, लेकिन फिर भी यह फैल रहा है। इस तरह, निश्चित तौर पर तीसरी लहर जारी है।' इस बीच, डेल्टा वेरिएंट के प्रसार का पता लगाने के लिए दक्षिण लंदन सहित इंग्लैंड के अन्य हिस्सों में जांच बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि टीकाकरण कार्यक्रम, खासतौर पर बुजुर्गों को दूसरी खुराक देने और डेल्टा वेरिएंट की तीसरी लहर के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। जितनी जल्दी बुजुर्गों को दूसरी खुराक दे देंगे, इस बार अस्पताल में उतनी कम संख्या में लोगों को भर्ती होते देखेंगे।' राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार हर 540 संक्रमितों में एक मरीज डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकाकरण कर सकता है मदद
डेल्टा वेरिएंट देश में अब सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस स्ट्रेन बन गया है। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक टीके की एक खुराक किसी के संक्रमित होने और अस्पताल में इलाज कराने की संभावना, यहां तक कि डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित होने की स्थिति में भी, 75 फीसदी घटा देती है। दोनों खुराक ले चुके लोगों के संक्रमित होने और भर्ती होने की संभावना 90 फीसदी से अधिक घट जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed