फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Doctors advise to Queen Elizabeth II to rest for two more weeks

ब्रिटेन: डॉक्टरों ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दो सप्ताह और आराम करने की सलाह दी

Sat, 30 Oct 2021 04:40 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 04:40 AM IST
सार

ब्रिटेन की 95 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को डॉक्टरों ने कुछ हल्के-फुल्के डेस्क-आधारित काम निपटाने की चिकित्सा सलाह दी थी। यही वजह है कि ग्लासगो में कॉप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन में वह शिरकत नहीं कर रही हैं। उत्तरी आयरलैंड का दौरा रद्द करने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल में उनकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद यह बात सामने आई है।

विज्ञापन
Britain: Doctors advise to Queen Elizabeth II to rest for two more weeks
महारानी एलिजाबेथ II - फोटो : Instagram : @theroyalfamily

विस्तार

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को डॉक्टरों ने दो सप्ताह और आराम करने की सलाह दी है। इस दौरान वह आधिकारिक दौरे पर नहीं जाएंगी। बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

95 वर्षीय महारानी एलिजाबेथ, जो पहले ही ग्लासगो में कॉप-26 जलवायु शिखर सम्मेलन से हट चुकी हैं, को उस दौरान केवल कुछ हल्के डेस्क-आधारित कर्तव्यों को निभाने के लिए डॉक्टरों ने चिकित्सा सलाह दी गई थी। उत्तरी आयरलैंड का दौरा रद्द करने के बाद पिछले हफ्ते अस्पताल में उनकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच के बाद यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


बकिंघम पैलेस के बयान में कहा गया है, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि महारानी कुछ आभासी बैठकों सहित डेस्क-आधारित हल्के-फुल्के काम या कर्तव्यों का पालन करना जारी रख सकती हैं, परंतु कोई आधिकारिक दौरा नहीं करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बयान में कहा गया है कि महारानी को खेद है कि वह 13 नवंबर को स्मरणोत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगी। पिछले बुधवार को प्रारंभिक जांच के लिए लंदन के एक अस्पताल में रात रुकने के बाद, महारानी ने विंडसर कैसल से वीडियो लिंक के माध्यम से राजदूतों से मुलाकात करके इस मंगलवार को सार्वजनिक व्यस्तताओं को फिर से शुरू किया था।


 

लेकिन यह घोषणा की गई थी कि वह ग्लासगो में कॉप-26 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में एक नियोजित स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए यात्रा नहीं करेंगी। बकिंघम पैलेस ने कहा कि वह इसके बजाय एक रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश का उपयोग करके प्रतिनिधियों को अपना संबोधन देंगी, जिसे शुक्रवार दोपहर रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed