{"_id":"6117217eda26d33776788ee7","slug":"britain-defense-minister-ben-wallace-says-al-qaeda-can-raise-its-head-again-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा- अफगानिस्तान में अलकायदा फिर से उठा सकता है सिर ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: रक्षा मंत्री बेन वालेस ने कहा- अफगानिस्तान में अलकायदा फिर से उठा सकता है सिर
Sat, 14 Aug 2021 11:52 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:52 AM IST
सार
- क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ने के साथ आतंकवादी संगठन अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा
- मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटिश जिहादियों ने भी अफगानिस्तान में तालिबान के साथ हाथ मिला लिए हैं
विज्ञापन
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते प्रभाव पर ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने शुक्रवार को कहा कि अफगानिस्तान ‘गृह युद्ध’ की तरफ बढ़ रहा है। क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ने के साथ आतंकवादी संगठन अल-कायदा संभवत: वापसी करेगा। वह फिर मजबूत होकर फिर सिर उठा सकता है।
विज्ञापन
वालेस अफगानिस्तान में बचे ब्रिटेन के बाकी सैनिकों की सुरक्षित वापसी के लिए करीब 600 अतिरिक्त सैनिकों को भेजने के सरकार के फैसले के बारे में ब्रिटेन के मीडिया संस्थानों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा, मुझे इस बात की चिंता है कि असफल देश इस तरह के लोगों के पनपने के केंद्र बन रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश जिहादी भी पहुंचे तालिबान के समर्थन में
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ब्रिटिश जिहादियों ने भी अफगानिस्तान में तालिबान के साथ हाथ मिला लिए हैं। द सन ने रिपोर्ट में कहा कि ब्रिटिश लहजे में अंग्रेजी बोलने वाले विद्रोही लड़ाकों की फोन कॉल ब्रिटिश एजेंसियों ने इंटरसेप्ट की हैं। ये जिहादी अमेरिका व ब्रिटेन के अफगानिस्तान से हटने की घोषणा के बाद पाक के जरिये अफगानिस्तान पहुंचे हैं।
विज्ञापन
हिंसा तत्काल रोकने की मांग
भारत, जर्मनी, कतर, तुर्की और कई अन्य देशों ने फिर से दोहराया है कि अफगानिस्तान में जबरन बंदूक के दम पर बनी किसी भी सरकार को वे मान्यता नहीं देंगे। सभी ने अफगानिस्तान में हिंसा और हमलों को तत्काल रोकने की अपील भी की है। दोहा में अफगानिस्तान पर दो अलग-अलग बैठकों के बाद शुक्रवार को कतर की तरफ से कहा गया कि देशों ने अफगान शांति प्रक्रिया को तत्काल तेज किए जाने की जरूरत बताई है।
यूएन, ईयू व नाटो भी नहीं देंगे मंजूरी
संयुक्त राष्ट्र (यूएन), यूरोपीय संघ (ईयू) व उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने भी शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि वे भी अफगानिस्तान में जबरन सैन्य संघर्ष के जरिये बनी सरकार को मंजूरी नहीं देंगे।