फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain ambassador Robert Macaire arrested for protest in Iran

ईरान में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे ब्रिटिश राजदूत रॉब मैकायर गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2020 05:17 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 13 Jan 2020 05:17 AM IST
सार

  • आधे घंटे बाद रिहा, पूछताछ के लिए दोबारा हो सकते हैं हाजिर
  • ईरान में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू
  • ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के इस्तीफे की मांग
  • ब्रिटेन और अमेरिका भड़के, कहा- यह वियना संधि का उल्लंघन

विज्ञापन
Britain ambassador Robert Macaire arrested for protest in Iran
ब्रिटेन के राजदबूत रॉबर्ट मैकेयर (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

यूक्रेन के विमान हादसे की जिम्मेदारी लेने के बाद अब ईरान में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजधानी तेहरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे ईरान में ब्रिटेन के राजदूत रॉब मैकायर को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ईरानी अधिकारियों ने ब्रिटिश राजदूत की गिरफ्तारी को जायज ठहराया है। प्रशासन का आरोप है कि मैकायर प्रदर्शनकारियों को भड़काने की कोशिश कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश राजदूत ने प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें भी लेने का प्रयास किया। हालांकि, उन्हें करीब आधे घंटे बाद रिहा कर दिया गया। लेकिन ब्रिटिश राजनयिक को दोबारा आगे की पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है। इस पर सफाई देते हुए मैकायर ने सरकारी विरोधी प्रदर्शन में हिस्सा लेने से इनकार किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि मैंने किसी प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लिया। मैं एक कार्यक्रम में गया था, जिसके बारे में एक विज्ञापन में कहा गया था कि इसका आयोजन विमान हादसे के पीड़ितों की याद में किया जा रहा है। सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू होने के 5 मिनट के भीतर मैं वहां से निकल गया। मुझे आधे घंटे के लिए हिरासत में रखा गया। किसी भी देश में विदेशी राजनयिकों की गिरफ्तारी निश्चित रूप से गैर कानूनी है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: ब्रिटेन
ब्रिटिश सरकार ने अपने राजदूत की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक रॉब ने कहा, ‘बिना किसी आधार तेहरान में हमारे राजदूत की गिरफ्तारी अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है। हम इसका विरोध करते हैं।’ वहीं, अमेरिका ने भी राजदूत की गिरफ्तारी के लिए ईरान की आलोचना की है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने ब्रिटिश राजदूत की गिरफ्तारी के लिए ईरान से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि तेहरान को विदेशी राजनयिकों का सम्मान करना चाहिए। किसी देश के राजदूत की गिरफ्तारी विएना संधि का उल्लंघन है। यूरोपीय यूनियन के राजनयिक प्रमुख जोसेफ बॉरेल ने राजदूत की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए तनाव कम करने की अपील की है।

सुप्रीम लीडर खामनेई के इस्तीफे की मांग

तेहरान में शनिवार और रविवार को हजारों लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए जुटे। अमीर काबिर यूनिवर्सिटी के बाहर ईरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। हजारों की संख्या में जुटे छात्रों ने विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोग के हाथों में सरकार विरोधी पोस्टर थे और सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। रविवार को भी हजारों की संख्या में लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इसको देखते हुए सरकार ने राजधानी में दंगा रोधी पुलिस को तैनात कर दिया है।

ईरानी जनरल ने संसद को दी जानकारी
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख ने अमेरिकी हमले में शीर्ष जनरल कासिम सुलेमानी की मौत, ईरान की जवाबी कार्रवाई और इसके बाद एक विमान को मार गिराए जाने के बारे में रविवार को संसद को सूचित किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर जनरल हुसैन सलामी ने ईरान की संसद मजलिस में एक गुप्त सत्र के दौरान सांसदों को संबोधित किया। सलामी बुधवार को भी सुलेमानी की मौत, ईरान की जवाबी कार्रवाई से संसद को अवगत करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed