Nepal-China: दुल्हन खरीद का खेल बेनकाब, नेपाल ने 4 चीनी नागरिकों को निकाला; बीजिंग ने अपने लोगों को दी चेतावनी
नेपाल में दुल्हन खरीद के आरोपों के बीच सरकार ने चार चीनी नागरिकों को निष्कासित किया। चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को सीमा-पार शादी सौदों से दूर रहने की चेतावनी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल ने चीन से लड़कियों की विवाह दलाली के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल सरकार ने यह कदम चीनी दलालों के नेपाली महिलाओं को अपने नागरिकों के लिए संभावित दुल्हन के तौर बेचने की खबरों के बाद उठाया है।
जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
चीनी दलालों के खिलाफ की गई कार्रवाई के क्रम में बीते माह भी नेपाल के आव्रजन अधिकारियों ने काठमांडू में किराए के फ्लैटों में कई युवा नेपाली महिलाओं को चीनी नागरिकों के साथ रहते हुए पाया। इससे नेपाली अधिकारियों को संगठित दुल्हन खरीद नेटवर्क की आशंका हुई। पूछताछ में चीनी नागरिकों ने माना कि उन्होंने महिलाओं के साथ अंतरंग वीडियो बनाए और उन्हें चीन में दोस्तों तथा सोशल मीडिया पर साझा किया। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वीडियो का मकसद क्या था। जांच के बाद नेपाल सरकार ने वीजा नियमों के उल्लंघन के आरोप में चार चीनी नागरिकों को देश से निष्कासित कर दिया।
ये भी पढ़ें:- Bangladesh: बांग्लादेश-भारत रिश्तों में तनाव के संकेत, दिल्ली में तैनात बांग्लादेशी राजदूत को ढाका बुलाया गया
चीनी दूतावास की सख्त चेतावनी
अधिकारियों ने कहा कि चीन में जबरन शादी के आरोपों में आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इस बीच, नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने नए साल का यात्रा परामर्श जारी कर अपने नागरिकों को दुल्हन खरीद से दूर रहने की चेतावनी दी है। दूतावास ने कहा कि धोखाधड़ी या मुनाफे के लिए की जाने वाली सीमा-पार मैचमेकिंग चीनी कानून के तहत अवैध है।
5,000 से 1.88 लाख युआन तक की डील
कुछ एजेंसियां 5,000 से 1,88,000 युआन तक शुल्क लेकर प्रक्रिया को सरल बनाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में विदेशी दुल्हनों की मांग लिंग अनुपात के असंतुलन से जुड़ी है। पहले भी लाओस, म्यांमार व वियतनाम की महिलाओं की चीन में तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.