फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh Envoy to India Summoned to Dhaka Amid Strained Bilateral Relations

Bangladesh: बांग्लादेश-भारत रिश्तों में तनाव के संकेत, दिल्ली में तैनात बांग्लादेशी राजदूत को ढाका बुलाया गया

Tue, 30 Dec 2025 02:47 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 30 Dec 2025 02:47 AM IST
सार

भारत-बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ते तनाव के बीच नई दिल्ली में तैनात बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को विदेश मंत्रालय ने आपात रूप से ढाका तलब किया है। दोनों देशों के संबंधों पर मंथन की संभावना है।

विज्ञापन
Bangladesh Envoy to India Summoned to Dhaka Amid Strained Bilateral Relations
भारत-बांग्लादेश संबंध। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में बढ़ते तनाव के संकेतों के बीच एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को विदेश मंत्रालय ने आपात आधार पर ढाका तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सोमवार देर रात ढाका पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो ने विदेश मंत्रालय के एक जिम्मेदार सूत्र के हवाले से बताया कि भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों में हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उच्चायुक्त को मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा और परामर्श के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ढाका में होने वाली बातचीत में भारत-बांग्लादेश रिश्तों के मौजूदा हालात, भविष्य की रणनीति और आपसी सहयोग के रास्तों पर विचार किया जा सकता है। बांग्लादेश सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि द्विपक्षीय संबंधों में किसी भी तरह की गलतफहमी को संवाद के जरिए सुलझाया जाए।
विज्ञापन


रिश्तों में क्यों आई तल्खी?
हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के संबंधों को लेकर कई मुद्दों पर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी खास कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन कूटनीतिक हलकों में इसे दोनों देशों के बीच संवाद की जरूरत के रूप में देखा जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते दक्षिण एशिया की राजनीति और सुरक्षा संतुलन के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। ऐसे में राजदूत को अचानक तलब किया जाना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश में हिंदू परिवार के पांच घर जलाए
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थम नहीं रही है। राजधानी ढाका से 240 किलोमीटर दूर पिरोजपुर जिले में रविवार को एक हिंदू परिवार के पांच घरों में आग लगा दी गई। आगजनी से पहले उपद्रवियों ने घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए, जिसके चलते अंदर फंसे आठ लोगों ने टीन और बांस की बाड़ तोड़कर मुश्किल से जान बचाई। पुलिस ने मामले में अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पीरोजपुर के डुमरिया गांव में हमलावरों ने पलाश कांति साहा को घर के अंदर बंद करके जिंदा जलाने की कोशिश की। हमलावरों ने कमरे में कपड़े भरकर आग लगा दी, जिससे आग तेजी से दूसरे घरों में फैल गई। इससे पलाश के साथ ही शिव साहा, दीपक साहा, श्यामलेंदु साहा और अशोक साहा के मकान जल गए। आग से घरों का फर्नीचर, नकदी, दस्तावेज जलकर राख हो गए। पालतू जानवर भी मर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed