{"_id":"655bf4c0acfbd70c52065c27","slug":"brics-virtual-meeting-today-on-israel-hamas-war-and-gaza-situation-xi-jinping-will-address-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BRICS: ब्रिक्स वर्चुअल बैठक का आयोजन, इस्राइल-हमास युद्ध पर चर्चा में जिनपिंग भी होंगे शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
BRICS: ब्रिक्स वर्चुअल बैठक का आयोजन, इस्राइल-हमास युद्ध पर चर्चा में जिनपिंग भी होंगे शामिल
Tue, 21 Nov 2023 05:37 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: जलज मिश्रा
Updated Tue, 21 Nov 2023 05:37 AM IST
सार
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे फलस्तीन-इजरायल मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणी देंगे।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल और गाजा के बीच पिछले कई दिनों से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस बीच ब्रिक्स समूह के वर्तमान अध्यक्ष दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिक्स का एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन बुलाया है। बैठक में चीन के राष्ट्रपति भी वर्चुअली शामिल होंगे और युद्ध को लेकर अपना पक्ष रखेंगे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान वे फलस्तीन-इजरायल मुद्दे पर महत्वपूर्ण टिप्पणी देंगे। इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने बताया था कि राष्ट्रपति रामाफोसा ने गाजा में जारी हमास-इस्राइल युद्ध और मध्यपूर्व देशों की स्थिति पर वर्चुअल ब्रिक्स सम्मेलन का आह्वान किया है। वर्चुअल बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
यूएन महासचिव भी होंगे शामिल
दक्षिण अफ्रीकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, सबसे पहले रामाफोसा बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद आमंत्रित सदस्य गाजा में मौजूदा मानवीय संकट पर बयान देंगे। बैठक में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी आभासी बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
हमले के यह तीन कारण
हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।
जानिए क्या होता है ब्रिक्स
ब्रिक्स, जो ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का संक्षिप्त रूप है, एक अनौपचारिक साझेदारी है जो सदस्य देशों के बीच सहयोग और संचार को बढ़ावा देती है। ब्रिक्स देशों के बीच कोई औपचारिक या कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता नहीं है। ब्रिक्स शब्द जिम ओ'नील द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने उस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था के भीतर इन देशों की क्षमता पर जोर देने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया था।