फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BRICS: Now China and Russia appreciate India, support bigger role in UN

Brics : अब चीन व रूस ने की भारत की सराहना, संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका का किया समर्थन

Fri, 23 Sep 2022 02:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 23 Sep 2022 02:32 PM IST
सार

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के मौके पर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को न्यूयॉर्क एक बैठक की।

विज्ञापन
BRICS: Now China and Russia appreciate India, support bigger role in UN
ब्रिक्स बैठक में एस जयशंकर - फोटो : ANI (file photo)

विस्तार

चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति व भूमिका के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र में उनकी बड़ी भूमिका निभाने की आकांक्षा का समर्थन किया।

विज्ञापन

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के मौके पर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को न्यूयॉर्क एक बैठक की। ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रैंक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, विदेश मंत्री एस जयशंकर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की अंतरराष्ट्रीय संबंधों व सहयोग मंत्री नलेदी पैंडर इस बैठक में शामिल हुईं। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के हिस्सा हैं,। ये देश दुनिया की 36 अरब से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

विज्ञापन


बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार ब्रिक्स के मंत्रियों ने 2021-2022 और 2022-2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों के तौर पर भारत और ब्राजील की भूमिका की सराहना की। बयान में कहा गया कि यूएनएससी में ब्रिक्स के चार सदस्य देशों की मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के मुद्दे पर और आपसी हित के क्षेत्रों में निरंतर सहयोग को लेकर जारी बातचीत को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रियों ने 2005 के विश्व शिखर सम्मेलन के नतीजों को रेखांकित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता की बात दोहराई, ताकि इसका विस्तार किया जा सके। इसे अधिक प्रभावी व कुशल बनाया जा सके और इसमें विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed