{"_id":"61d2ee6f8f87d054f26a9954","slug":"brazils-president-sick-jair-bolsonaro-has-stomach-ache-hospitalized-considering-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के राष्ट्रपति बीमार: जेयर बोल्सोनारो को पेट में दर्द, अस्पताल में किया गया भर्ती, सर्जरी पर विचार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के राष्ट्रपति बीमार: जेयर बोल्सोनारो को पेट में दर्द, अस्पताल में किया गया भर्ती, सर्जरी पर विचार
Mon, 03 Jan 2022 06:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
एजेंसी, साओ पाउलो
एजेंसी, साओ पाउलो
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:09 PM IST
सार
Brazils president sick : ब्राजील के टीवी नेटवर्क ग्लोबो ने सोमवार को साओ पाउलो के एयरपोर्ट पर विमान से उतरते हुए बोल्सोनारो की तस्वीरें दिखाईं। ग्लोबो के अनुसार राष्ट्रपति को विला नोवा स्टार अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परीक्षण के बाद डॉक्टर उनकी सर्जरी का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति के डॉक्टर ने समाचार वेबसाइट यूओएल को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोल्सोनारो की जांच की जा रही है। ब्राजील के टीवी नेटवर्क ग्लोबो ने सोमवार को साओ पाउलो के एयरपोर्ट पर विमान से उतरते हुए बोल्सोनारो की तस्वीरें दिखाईं। ग्लोबो के अनुसार राष्ट्रपति को विला नोवा स्टार अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
2018 में छुरा घोंपे जाने के बाद कई बार अस्पताल में भर्ती
2018 में राष्ट्रपति पद के चुनाव अभियान के दौरान छुरा घोंपने के बाद बोल्सोनारो को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। इससे पहले जुलाई 2021 में उन्हें हिचकी की बीमारी के चलते आंतों में रुकावट की वजह से उन्हें विला नोवा स्टार अस्पताल ले जाया गया था।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन को लेकर जताया था संशय
ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो की पहचान कोरोना वैक्सीन को लेकर खुलेआम संशय जताने के लिए भी की जाती है। उन्होंने कहा था कि यदि कोई वैक्सीन लगवाएगा तो वह मगरमच्छ बन जाएगा। इसके बाद वह खुद कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। वह विवादित बयानों को लेकर भी चर्चित रहे हैं। शुरू में उन्होंने कोरोना वायरस की तुलना उन्होंने मामूली फ्लू से कर दी थी।