फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazilian President Jair Bolsonaro recovers from Coronavirus

ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो ने कोरोना वायरस से जीती जंग, बोले- मैं संक्रमित नहीं

Sat, 25 Jul 2020 09:50 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 25 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Brazilian President Jair Bolsonaro recovers from Coronavirus
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो (फाइल फोटो)

कोरोना वायरस महामारी का कहर दुनियाभर में जारी है। इस समय ब्राजील दुनिया में कोरोना महामारी से दूसरा सबसे प्रभावित देश है। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने कहा है कि वो कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वे अब इस घातक महामारी के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि बोलसोनारो ने सात जुलाई को पहली जांच के बाद कोरोना संक्रमित होने की घोषणा की थी और आज चौथी जांच के बाद संक्रमण मुक्त होने की बात कही है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना बोलसोनारो ने फेसबुक पर दी। 
विज्ञापन


हालांकि, 65 वर्षीय राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया है कि यह अंतिम जांच उन्होंने कब कराई। बुधवार को हुई तीसरी जांच में भी उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। बोलसोनारो ने मलेरिया की दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के एक डिब्बे के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका, ब्राजील सहित दुनिया के 50 से ज्यादा देशों ने बड़ी मात्रा में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा भारत से खरीदी थी। भारत इस दवा के प्रमुख उत्पादकों में से एक है। जुलाई की शुरुआत में एक पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रपति मास्क हटाने को लेकर आलोचना का शिकार हुए थे। 


कोरोना संक्रमित होने के बावजूद उन्होंने यह दिखाने के लिए अपना मास्क हटा दिया था कि वह स्वस्थ हैं। ब्राजील में कोविड-19 से अब तक 85,385 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,348,200 लोग संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed