फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazilian court denies Bolsonaro's request to travel to Trump's inauguration

Brazil: बोल्सोनारो को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने खारिज किया ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में जाने का अनुरोध

Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
सार

Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने उनके उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने पासपोर्ट की बहाली की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
Brazilian court denies Bolsonaro's request to travel to Trump's inauguration
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के अनुरोध को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अपना पासपोर्ट अस्थायी रूप से बहाल करने की मांग की थी। जस्टिस अलेक्जांद्रे डी मोराइल ने अपने फैसले में कहा कि बोल्सोनारो अभी ऐसे किसी भी पद पर नहीं है, जिससे वह इस समारोह में ब्राजील का प्रतिनिधित्व कर सकें।

विज्ञापन


जस्टिस मोराइल ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ने कोर्ट में यह साबित नहीं किया कि उन्हें वास्तव में समारोह के लिए निमंत्रण मिला था। बोल्सोनारो विभिन्न जांचों का सामना कर रहे हैं, जिनमें उनके चुनावी हार के बावजूबद सत्ता में बने रहने की कथित कोशिश भी शामिल है। उनका पासपोर्ट पिछले साल फरवरी में संघीय पुलिस ने जब्त कर लिया था, क्योंकि माना जा रहा था कि बोल्सोनारो देश छोड़ सकते थे।  
विज्ञापन


बोल्सोनारो ने 17 से 22 जनवरी के बीच देश छोड़ने की अनुमति मांगी थी, ताकि वह 20 जनवरी को वाशिंगटन में ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह और हिस्पैनिक समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल हो सकें। बोल्सोनारो ट्रंप के प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने आठ फरवरी को अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह इस निमंत्रण से बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा था, अगर ईश्वर ने चाहा तो मैं अमेरिका में कंजर्वेटिव, दक्षिणपंथ के विचारकों, अच्छे लोगों और ब्राजील की जनता का प्रतिनिधित्व करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस मोराइल ने जब बोल्सोनारों के वकीलों से शनिवार को (ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए) निमंत्रण पत्र का प्रमाण मांगा, तो उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह समिति के सह-अध्यक्ष स्टीव विटकोफ और केली लोफ्लर के हस्ताक्षर का निमंत्रण दिखाया। हालांकि, जस्टिस मोराइस ने कहा कि बोल्सोनारों ने यह प्रमाणित नहीं किया कि उन्हें वास्तव में शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed