फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Violence No apology slogan echoed on the streets of Brazil demand to send rioters to jail

Brazil Violence: ब्राजील की सड़कों पर गूंजा ‘माफी नहीं’ का नारा, दंगाइयों को जेल भेजने की मांग

Wed, 11 Jan 2023 01:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 11 Jan 2023 01:16 AM IST
सार

मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के समर्थकों ने सोमवार को बोलसोनारो समर्थक दंगाइयों को जेल भेजने की मांग भी की। साओ पाउलो विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के खचाखच भरे हॉल में दंगाइयों को जेल भेजने का नारा गूंजता रहा।

विज्ञापन
Brazil Violence No apology slogan echoed on the streets of Brazil demand to send rioters to jail
ब्राजील हिंसा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ब्राजील में सोमवार को नई सरकार के खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के समर्थकों ने जहां संसद, राष्ट्रपति भवन और सर्वोच्च न्यायालय में जमकर उत्पात मचाया वहीं, मंगलवार को दंगाइयों के विरुद्ध लोग सड़कों पर उतरे। दंगाइयों के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोगों ने देश के लोकतांत्रिक संस्थानों पर हुए हमलों के विरोध में आवाज लगाई और नारा दिया, दंगाइयों को कोई माफी नहीं।
विज्ञापन


मौजूदा राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के समर्थकों ने सोमवार को बोलसोनारो समर्थक दंगाइयों को जेल भेजने की मांग भी की। साओ पाउलो विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज के खचाखच भरे हॉल में दंगाइयों को जेल भेजने का नारा गूंजता रहा। बेट्टी आमीन (61) ने कहा, सोमवार को उग्र प्रदर्शन कर रहे लोगों को सजा मिलनी चाहिए, जिन लोगों ने इसके आदेश दिए, उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए, जिसने इसके लिए पैसा मुहैया कराया, उन्हें भी सजा दी जानी चाहिए। जवाबदेही तय करने की इन लोगों की मांग ने उस ‘माफी कानून’ की यादें ताजा कर दीं, जिसने देश की 1964-85 की तानाशाही के दौरान दुर्व्यवहार और हत्या के आरोपी सैन्य सदस्यों को संरक्षण दिया था। ब्रासीलिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर लुइस फेलिप मिगुएल ने ‘माफी नहीं’ शीर्षक से एक लेख में लिखा, सजा देने से इन्कार फिलहाल तनाव से बचा सकता है, लेकिन यह अस्थिरता को कायम रखता है। इस बीच, संघीय पुलिस के प्रेस कार्यालय ने बताया कि बल ने कम से कम 1,000 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की योजना बनाई है। 
विज्ञापन


हिरासत में लिए बोलसोनारो के 1,500 समर्थक
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के सैकड़ों समर्थकों द्वारा ब्रासीलिया में जमकर उपद्रव मचाने के बाद 1,500 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से 300 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को पेट में दर्द के बाद फ्लोरिडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएनएन ब्रासील वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोलसोनारो ने कहा कि उन्होंने जनवरी के अंत तक अमेरिका में रहने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उनके डॉक्टरों को दिखाने के लिए जल्द ही ब्राजील वापस जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed