फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   brazil takes down cpvid 19 data and hiding soaring death toll coronavirus pandemic

ब्राजील ने वेबसाइट से हटाया कोविड-19 का आंकड़ा, बढ़ते मौत के आंकड़े को छिपाने की कोशिश

Sun, 07 Jun 2020 09:34 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 07 Jun 2020 09:34 AM IST
सार

  • अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
  • ब्राजील ने अपनी वेबसाइट से कोरोना मामलों का आंकड़ा हटाया
  • बोलसोनारो ने नए प्रणाली के तहत आंकड़ों को जारी करने की बात कही

विज्ञापन
brazil takes down cpvid 19 data and hiding soaring death toll coronavirus pandemic
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

ब्राजील ने अपने सार्वजनिक जगहों से कोरोना महामारी के आंकड़ों को हटा दिया है। दुनिया से दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश होने के बाद भी राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो आधिकारिक रिकॉर्ड में बदलाव किया है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वेबसाइट से कोविड-19 का डाटा हटा दिया है। 

विज्ञापन


यही नहीं मंत्रालय ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या देना भी बंद कर दिया है। अमेरिका के बाद ब्राजील ही ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले हैं, यहां कोविड-19 के 6,72,000 से ज्यादा मामले हैं और मौत का आंकड़ा इटली को पछाड़ कर 36,000 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन



बोलसोनारो ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी कि संचयी आंकड़ा देश की कोरोना स्थिति को सही ढंग से नहीं बता पा रहा है। इसलिए कोरोना के इलाज और सक्रिय मामलों की जानकारी देने के लिए एक नए सिस्टम की तैयारी की जा रही है। बोलसोनारो ने अपने देश में कोरोना के खतरे को कम किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय में मेडिकल एक्सपर्ट के साथ सेना के जवानों की भी तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी वेबसाइट से डाटा हटाने को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई कारण नहीं दिया है। covid.saude.gov.br वेबसाइट के जरिए ब्राजील में कोरोना वायरस के मामलों में जानकारी मिलती थी। शुक्रवार को पेज बंद किया और शनिवार को नए फॉर्मेट के साथ दोबारा शुरू किया, जिसमें पिछले 24 घंटे के संक्रमित मामले, मौत का आंकड़ा और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दी हुई थी।


शनिवार को ब्राजील में 27,075 कोरोना के नए मामले आए और शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक 904 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। ब्राजील के प्रेस एसोसिएशन के प्रमुख पाउलो डी सोसा ने कहा कि महामारी के समय सरकार का जनता के सामने आंकड़ें रखना और पारदर्शिता रखना जरूरी है। अमेरिका के बाद ब्राजील ही ऐसा देश हैं जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed