फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil's former President Fernando Collor arrested after corruption conviction

Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति कोलोर को आठ साल और 10 महीने के कारावास की सजा, भ्रष्टाचार का मामला

Fri, 25 Apr 2025 08:00 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Apr 2025 08:00 PM IST
सार

 Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा और यूटीसी इंजेनहरिया के बीच अनुबंधों के लिए रिश्वत ली थी। कोलोर 1989 में जनता के वोट से चुने जाने वाले पहले राष्ट्रपति थे, लेकिन 1992 में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पद से हटा दिए गए।

विज्ञापन
Brazil's former President Fernando Collor arrested after corruption conviction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो कोलोर को शुक्रवार सुबह अलागोस राज्य में गिरफ्तार किया गया। उन्हें 2023 में भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया था और अब उन्हें जेल की सजा काटने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


कोलोर पर आरोप था कि उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा (एक ईंधन वितरण कंपनी) और निर्माण कंपनी यूटीसी इंजेनहरिया के बीच अनुबंधों को सुगम बनाने के लिए 20 मिलियन रियास (3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रिश्वत ली। इसके बदले में, उन्होंने बीआर डिस्ट्रीब्यूडोरा में अधिकारियों की नियुक्ति के लिए राजनीतिक समर्थन दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'टैरिफ पर 15 देशों से विशेष वार्ता की उम्मीद कर रहा ट्रंप प्रशासन', स्विस राष्ट्रपति का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलोर 1990 से 1992 तक देश के राष्ट्रपति रहे। उनको आठ साल और दस महीने की कारावास की सजा सुनाई गई है। ब्राजील की कानूनी प्रणाली के तहत सांसदों, राष्ट्रपति और मंत्रियों से जुड़े मामलों को सीधे सुप्रीम कोर्ट में ले जाया जाता है। कोलोर अभी तक जेल में नहीं थे, क्योंकि उनके वकील अपील कर रहे थे। 

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने गुरुवार को कोलोर की गिरफ्तारी का आदेश दिया और कहा कि अपीलों का कोई आधार नहीं होने पर सजा तुरंत शुरू की जा सकती है।


ये भी पढ़ें: Russia: कार बम धमाके में रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की मौत, जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद

'ऑपरेशन कार वॉश' एक बहुत बड़ी भ्रष्टाचार जांच थी, जिसने लैटिन अमेरिका के कई बड़े नेताओं और व्यापारियों को इसमें फंसा दिया। इस जांच में ब्राजील के वर्तमान राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भी शामिल थे। उन्हें 2018 में गिरफ्तार किया गया था और लगभग दो साल तक जेल में रखा गया था।

फर्नांडो कोलोर (75 वर्षीय) ब्राजील के पहले राष्ट्रपति बने, जिन्हें 1989 में जनता के वोट से चुना गया। इससे पहले देश में 21 साल तक सैन्य तानाशाही थी। 1992 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें कांग्रेस ने पद से हटा दिया। 2007 में उन्होंने अपने गृह राज्य अलागोस से सीनेटर के रूप में चुनाव जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed