फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   A senior Russian military officer killed car bomb: officials

Russia: कार बम धमाके में रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की मौत, जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद

Fri, 25 Apr 2025 04:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

Russia: रूस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की मॉस्को के पास कार में लगे बम विस्फोट में मौत हो गई। जांच एजेंसी के अनुसार, घटना बालाशिखा शहर में हुई और फिलहाल किसी संदिग्ध की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
A senior Russian military officer killed car bomb: officials
Car Blast - फोटो : AdobeStock

विस्तार

रूस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी की कार बम धमाके में मौत हो गई है। रूस की शीर्ष आपराधिक जांच एजेंसी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुख्य संचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की कार में विस्फोटक उपकरण लगाया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मॉस्को के पास बालाशिखा शहर में हुई। 

ये भी पढ़ें: UN में उठा पहलगाम हमले का मुद्दा, सभी एक सुर में बोले- नागरिकों को निशाना बनाना स्वीकार नहीं
विज्ञापन


एजेंसी की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा कि यह विस्फोटक उपकरण छोटे-छोटे लोहे के टुकड़ों से लैस था। उन्होंने बताया कि जांचकर्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं। रूसी मीडिया में एक जलते हुए वाहन के वीडियो को दिखाया जा रहा है, जो एक अपार्टमेंट के आंगन में खड़ा था। जांच समिति ने किसी भी संदिग्ध का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, 17 दिसंबर को लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की बम धमाके में मौत हो गई थी। उनके अपार्टमेंट के बाहर खड़े एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम उस समय फट गया था, जब वे अपने दफ्तर के लिए निकल रहे थे। रूसी अधिकारियों ने किरिलोव की हत्या के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया था। यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने भी इस हमले को अंजाम देने की बात स्वीकार की।  

किरिलोव रूस की रेडिएशन, बायोलॉजिकल और केमिकल प्रोटेक्शन बल के प्रमुख थे। इस हमले में किरिलोव के सहायक की भी मौत हुई थी। यह धमाका तब हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को में यूक्रेन युद्ध के लिए शांति योजना पर चर्चा करने जा रहे थे। यह उनकी फरवरी के बाद चौथी मुलाकात थी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed