फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Swiss leader says Trump administration foresees 'privileged' talks with 15 countries on US tariffs

Switzerland: 'टैरिफ पर 15 देशों से विशेष वार्ता की उम्मीद कर रहा ट्रंप प्रशासन', स्विस राष्ट्रपति का बयान

Fri, 25 Apr 2025 06:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 25 Apr 2025 06:58 PM IST
सार

Switzerland: स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति करिन केलर-सटर ने बताया कि अमेरिका टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए 15 देशों से विशेष वार्ता कर रहा है, जिसमें स्विट्जरलैंड भी शामिल है। उन्होंने वॉशिंगटन में अमेरिकी अधिकारियों से हुई बातचीत को सकारात्मक बताया और जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
Swiss leader says Trump administration foresees 'privileged' talks with 15 countries on US tariffs
Karin Keller-Sutter - फोटो : X/Karin Keller-Sutter

विस्तार

स्विट्जरलैंड उन 15 देशों में शामिल है, जिनके साथ अमेरिका विशेष वार्ता की योजना बना रहा है, ताकि उन देशों पर लगाए टैरिफ के बाद एक समझौता किया जा सके। स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति करिन केलर-सटर ने यह बात कही। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति केलर-सटर ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा कि वह इस हफ्ते वॉशिंगटन में हुई वार्ता से संतुष्ट हैं, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सम्मेलन और उनकी यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के साथ मुलाकात शामिल थी। केलर-सटर स्विट्जरलैंड की वित्त मंत्री भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत को जो सही लगे, वो करे, हम उसके साथ', पहलगाम आतंकी हमले पर ब्रिटिश सांसदों ने किया समर्थन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गुरुवार रात वॉशिंगटन में संवाददताओं से कहा कि अमेरिका ने 15 देशों का एक समूह बनाया है जिनके साथ वह इस टैरिफ के मुद्दे पर एक त्वरित समाधान खोजना चाहता है। स्विट्जरलैंड इस 15 देशों के समूह का हिस्सा है। हालांकि, यह तुंरत स्पष्ट नहीं सकता कि अन्य 14 देश कौन से हैं। केलर-सटर ने कहा, मैं कहना चाहती हूं कि अमेरिका कुछ हद तक विशेष वार्ताएं करने और समाधान ढूंढने की योजना बना रहा है। 

ट्रंप प्रशासन ने अपनी सबसे सख्त टैरिफ योजना को कुछ समय के लिए रोकने से पहले स्विट्जरलैंड के उत्पादों पर 31 फीसदी टैरिफ लगाने की योजना बनाई थी, जो यूरोपीय संघ के देशों से आने वाले सामानों पर लगाए गए 20 फीसदी टैरिफ से अधिक था। स्विट्जरलैंड 27 देशों के इस संघ का सदस्य नहीं है। 


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कबूली आतंकियों के समर्थन की बात, कहा- अमेरिका के लिए ये गंदा काम कर रहे

वॉशिंगटन में स्विट्जरलैंड के दूतावास की ओर से प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका 2021 से स्विट्जरलैंड की सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओं का निर्यात बाजार रहा है, जबकि स्विट्जरलैंड अमेरिकी सेवाओं के लिए चौथा सबसे महत्वपूर्ण निर्यात बाजार है। स्विट्जरलैंड और अमेरिका के बीच वस्त्र और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 2023 में कुल 185.9 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। 

उन्होंने कहा, अमेरिकी अधिकारियों ने साफ तौर पर स्विट्जरलैंड के साथ समाधान ढूंढने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि कोई समयसीमा तय नहीं की गई, लेकिन दोनों पक्षों ने जल्दी से आगे बढ़ने पर सहमति जताई, क्योंकि असमंजस की स्थिति अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed