{"_id":"63c74953456aa02b95614adc","slug":"brazil-president-luiz-inacio-lula-da-silva-sacks-40-guards-for-presidential-residence-riots-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Brazil: राष्ट्रपति लूला ने राष्ट्रपति निवास दंगों के लिए 40 गार्डों को किया बर्खास्त, जानबूझकर हुई चूक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Brazil: राष्ट्रपति लूला ने राष्ट्रपति निवास दंगों के लिए 40 गार्डों को किया बर्खास्त, जानबूझकर हुई चूक
Wed, 18 Jan 2023 06:50 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, ब्रासीलिया
एएनआई, ब्रासीलिया
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Jan 2023 06:50 AM IST
सार
राष्ट्रपति लूला ने कहा कि सुरक्षा बल के सदस्यों ने नेता बोल्सोनारो के समर्थकों की भीड़ को ब्रासीलिया में सरकारी मुख्य इमारतों पर धावा बोलने दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आठ जनवरी को सरकारी भवनों में तोड़फोड़ मामले में राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए सेना में अविश्वास व्यक्त किया और राष्ट्रपति आवास की सुरक्षा में लगे 40 सैनिकों को हटा दिया।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, उनका निर्णय सरकार के आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित किया गया है और ब्राजील के अभियोजक जनरल ने 39 लोगों पर आरोप लगाया, जो उन हजारों लोगों में शामिल थे। बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने अक्तूबर के चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की हार को पलटने के प्रयास में सरकारी इमारतों पर धावा बोल दिया था।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते, राष्ट्रपति लूला ने कहा कि सुरक्षा बल के सदस्यों ने नेता बोल्सोनारो के समर्थकों की भीड़ को ब्रासीलिया में सरकारी मुख्य इमारतों पर धावा बोलने दिया। हालांकि इस मामले पर कोई सरकारी बयान सामने नहीं आया है कि राष्ट्रपति निवास की रक्षा करने वाले सैनिकों की जगह कौन लेगा। अल्वोराडा महल की रखवाली करने वाले अधिकांश सैनिक, सेना से हैं, लेकिन कुछ नौसेना, वायु सेना और एक सैन्यीकृत पुलिस बल के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला?
ब्राजील की राजधानी ब्राजीलिया में बीते दिनों दंगे हुए थे, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के समर्थकों ने देश की संसद में घुसकर उत्पात मचाया था। बता दें कि बीते साल अक्तूबर में ब्राजील में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनाव में दक्षिणपंथी नेता और पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को अपने विरोधी लूला डी सिल्वा के सामने कड़े मुकाबले में हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद नवंबर में बोल्सोनारो ने आरोप लगाया कि सॉफ्टवेयर की तकनीकी खराबी के चलते उनकी हार हुई क्योंकि इससे अधिकतर इलेक्ट्रिक वोट खारिज हो गए।