फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil passenger bus truck accident Updates vehicles crash on highway in Minas Gerais news in hindi

Brazil Accident: दक्षिणी ब्राजील में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और यात्री बस की भिड़ंत में 38 लोगों की मौत; कई घायल

Sun, 22 Dec 2024 02:55 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 22 Dec 2024 02:55 AM IST
सार

ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में ट्रक और यात्री बस के टक्कर से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 38 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं बात घटना के कारण की करें बताया जा रहा है कि बस का एक टायर फटने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
Brazil passenger bus truck accident Updates vehicles crash on highway in Minas Gerais news in hindi
ब्राजील में भीषण सड़क हादसा

विस्तार

ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य के लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद 13 अन्य घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और उसमें 45 यात्री के सवार होने की बात बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन


अग्निशमन विभाग ने दी जानकारी
घटनास्थल पर पहुंचने वाली अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि बस का एक टायर फटने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि बस में ग्रेनाइट का एक टुकड़ा टकराया था। इसके साथ ही एक अन्य कार, जिसमें तीन यात्री सवार थे वो भी बस से टकरा गई, लेकिन कार के सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ब्राजील के गवर्नर ने दिया ये आदेश
ब्राजील के गवर्नर रोमू जेमा ने इस दुर्घटना के बाद मिनास गेरैस सरकार को पूरी तरह से सक्रिय करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पीड़ितों के परिवारों को इस त्रासदी का सामना करने में पूरी मदद मिले, खासकर क्रिसमस से ठीक पहले।"

राष्ट्रपति ने जताया दुख
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं।  बता दें कि ब्राजील में यातायात दुर्घटना से 2024 में अब तक 10,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed