{"_id":"5f8f64d88ebc3e7503113d1d","slug":"brazil-institute-claims-that-chinas-sinovac-vaccine-is-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील के संस्थान का दावा, चीन की सिनोवैक वैक्सीन सुरक्षित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील के संस्थान का दावा, चीन की सिनोवैक वैक्सीन सुरक्षित
Wed, 21 Oct 2020 05:57 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 21 Oct 2020 05:57 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के लिए एक सुखद खबर हो सकती कि उसकी सिनोवैक बायोटेक द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के परीक्षण के परिणाम सकारात्मक प्राप्त हुए हैं। ब्राजील में हुए लेट स्टेज ट्रायल में यह कोरोना वैक्सीन सुरक्षित पाई गई।
विज्ञापन
क्लीनिकल परीक्षण करने वाला ब्राजील के साओ पाउलो का बुटान्टन संस्थान प्रमुख बायोमेडिकल रिसर्च सेंटरों में से एक है। संस्थान के मुताबिक तीसरे फेज के परीक्षण में लगभग 9000 स्वयंसेवकों को दो डोज दी गई, जिससे वैक्सीन से कोई गंभीर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
लेकिन बुटान्टन के निदेशक डिमास कोवास ने कहा कि जब तक सभी 13,000 स्वयंसेवकों पर परीक्षण पूरा नहीं हो जाता है और कोरोना वैक्सीन कितनी प्रभावी है, तब तक कोई डेटा नहीं जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
संस्थान के मुताबिक 20 फीसदी स्वयंसेवकों ने इंजेक्शन से हल्के दर्द की रिपोर्ट की जबकि 15 फीसदी ने पहली खुराक के बाद सिरदर्द की सूचना दी। वहीं दूसरी डोज के बाद यह संख्या घटकर 10 फीसदी हो गई।
आपको बता दें दुनियाभर में दर्जन भर से ज्यादा कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है। वहीं रूस ने तो अपने आम नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाना भी शुरू कर दिया। साथ ही अब इस वैक्सीन के सुरक्षित पाए जाने के बाद वैक्सीन लेकर लोगों की उम्मीद और बढ़ गई है।