फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil: Eggs Rain in a Woman's Wedding

ब्राज़ील: महिला नेता की शादी में अंडों की बरसात

Sun, 16 Jul 2017 03:30 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 16 Jul 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
 Brazil: Eggs Rain in a Woman's Wedding
file
ब्राज़ील की जेल में दंगा, 50 की मौत
विज्ञापन


ब्राज़ील की एक महिला नेता ने वामपंथी प्रदर्शनकारियों पर उनकी शादी में बखेड़ा करने का आरोप लगाया है। 25 साल की मारिया विक्टोरिया बैरोस ब्राज़ील के पराना प्रांत की स्टेट असेंबली की मेंबर हैं और उनके पिता ब्राज़ील के राष्ट्रपति माइकल टेमेर की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। मारिया का दावा है कि राष्ट्रपति के प्रति उनके परिवार के समर्थन के कारण वामपंथी प्रदर्शनकारियों ने उनकी शादी के मौके पर गाली गलौज और हंगामा किया।

शुक्रवार को जिस चर्च में मारिया की शादी हो रही थी। उसके बाहर सैंकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे। प्रदर्शनकारियों ने वहां अंडे फेंके जिसके बाद मारिया को एक बख्तरबंद गाड़ी में बिठाकर चर्च से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


मारिया की शादी में उनके पिता रिकार्डो बैरोस उनकी मां जो पराना की डिप्टी गवर्नर भी हैं के अलावा ब्राज़ील की राजनीति के तमाम बड़े नाम शिरकत कर रहे थे।


जिनके नाम पर बना घरेलू हिंसा कानून

दुल्हन के पिता रिकार्डो बैरोस माइकल टेमेर की कैबिनेट में मई 2016 से मेंबर हैं। इस शादी के लिए ब्राज़िलियन कॉन्ग्रेस के कम से कम 30 सदस्यों को पराना की राजधानी क्यूरीटिबा आने की दावत दी गई थी। प्रदर्शनकारी वहां सरकार विरोध नारे लगा रहे थे और मारिया पर सरकार के तख्तापलट की साजिश को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए जोड़े और उनके मेहमानों को सुरक्षित हटाने के लिए आख़िरकार दंगा पुलिस बुलाई गई। पराना के गवर्नर पोस्ट के लिए मारिया की मां सिडा बोरगेटी ने हाल ही में चुनाव लड़ने के घोषणा की है और इसके लिए उन्हें वामपंथी पार्टियां और यूनियन फंड दे रहे हैं। मारिया का दावा है कि ये विरोध प्रदर्शन इसी वजह से हुए। साथ ही उन्होंने कहा, "यह लोकतंत्र की क़ीमत है"।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed