{"_id":"614deaec8ebc3efadf554c6a","slug":"boyfriend-died-after-girl-throws-mobile-phone-to-his-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजब मामला: झगड़े में बॉयफ्रेंड को मोबाइल फेंककर मारा, हुई मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजब मामला: झगड़े में बॉयफ्रेंड को मोबाइल फेंककर मारा, हुई मौत
Fri, 24 Sep 2021 08:42 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 24 Sep 2021 08:42 PM IST
सार
इस लड़की का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फोन फेंका था। पहले बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर पर हमला किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक लड़की पर मोबाइल फेंककर अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की ने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद अपना मोबाइल फोन फेंक कर उसके सिर पर मार दिया था जिससे उसकी मौत हो गई। मामला अर्जेंटीना का है।
विज्ञापन
इस लड़की ने इसे लेकर अपनी सफाई दी है। उसका कहना है कि उसने आत्मरक्षा में फोन फेंका था। पहले बॉयफ्रेंड ने उसके ऊपर पर हमला किया था।
'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जेंटीना की 22 साल की रोक्साना एडेलिना लोपेज ने अपने 23 वर्षीय बॉयफ्रेंड लुइस ग्वांटे के सिर पर मोबाइल दे मारा। इससे पहले ग्वांटे ने उसके चेहरे पर मारा था। लोपेज का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में लुइस पर मोबाइल फेंका था।
विज्ञापन
बाद में मोबाइल फोन की चोट से ग्वांटे की जान चली गई। बताया गया कि मोबाइल की चोट से ग्वांटे को पहले तो सिरदर्द और बेचैनी हुई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। चोट गंभीर साबित हुए और उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
अप्रैल में हुई इस घटना को लेकर लुइस की मां ने पुलिस में लोपेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोपेज पर केस दर्ज हुआ और उस पर लुइस की हत्या का केस चलाया गया।