{"_id":"659a042e42e613d3e40d1d27","slug":"bought-two-pizzas-paying-10-thousand-bitcoins-rs-3-635-crore-now-regret-its-price-is-now-in-crores-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bitcoin: दस हजार बिटकॉइन देकर खरीदे थे 3,635 करोड़ के दो पिज्जा, अब करोड़ों में है कीमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bitcoin: दस हजार बिटकॉइन देकर खरीदे थे 3,635 करोड़ के दो पिज्जा, अब करोड़ों में है कीमत
Sun, 07 Jan 2024 07:23 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 07 Jan 2024 07:23 AM IST
सार
उस वक्त बिटकॉइन की कीमत 41 डॉलर थी। कई साल बाद हानेकेज को अफसोस हुआ कि यदि उन्होंने उन बिटकॉइन को रखा होता, तो आज उनका मूल्य 3635 करोड़ से ज्यादा होता।
विज्ञापन
बिटकॉइन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिटकॉइन के शुरुआती दिनों में एक प्रोग्रामर लास्जलो हानेकेज ने 22 मई, 2010 को दो पिज्जा के लिए 10 हजार बिटकॉइन का भुगतान किया था। इस अभूतपूर्व लेन-देन को क्रिप्टोकरेंसी के उपयोग से पहली बार वास्तविक दुनिया की खरीदारी के रूप में देखा गया।
विज्ञापन
दरअसल, हानेकेज ने पिज्जा की खरीद के बदले बिटकॉइन.ओरआरजी पर 10 हजार बिटकॉइन की पेशकश की। इस सौदे को 19 वर्षीय जेरेमी स्टर्डिवैंट ने स्वीकार कर लिया और पिज्जा हानेकेज के घर पर पहुंचा दिया। उस वक्त बिटकॉइन की कीमत 41 डॉलर थी। कई साल बाद हानेकेज को अफसोस हुआ कि यदि उन्होंने उन बिटकॉइन को रखा होता, तो आज उनका मूल्य 3635 करोड़ से ज्यादा होता।
विज्ञापन
बिटकॉइन से सफलतापूर्वक पिज्जा खरीदने पर हानेकेज ने अपने परिवार के साथ पिज्जा का एक स्नैपशॉट पोस्ट किया। वे इस बात से अनजान थे कि बाद में क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कीमत इतनी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन