{"_id":"6252b4d6085a4219bd69ae01","slug":"boris-johnson-visits-ukraine-to-pledge-uk-unwavering-support-meet-volodymyr-zelensky-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: बोरिस जॉनसन जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचे, सड़कों पर घूमते नजर आए दोनों नेता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: बोरिस जॉनसन जेलेंस्की से मिलने कीव पहुंचे, सड़कों पर घूमते नजर आए दोनों नेता
Sun, 10 Apr 2022 04:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 10 Apr 2022 04:13 PM IST
सार
जॉनसन ने कहा कि लगातार रूसी हमले के बीच ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करना चाहता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके।
विज्ञापन
Ukraine Crisis
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में रूस के हमलों के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शनिवार को राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मिलने पहुंचे। जॉनसन ने जेलेंस्की से मिलकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। उनकी यात्रा कर मकसद रूस को यह संदेश देना था कि वह यूक्रेन के साथ हैं। जॉनसन की यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों नेता कीव की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
because they bloody can pic.twitter.com/FaTUt0lvP6
— Ukraine / Україна (@Ukraine) April 9, 2022
विज्ञापन
इस बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार की बैठक में ब्रिटेन की ओर से यूक्रेन को दिए जाने वाले दीर्घकालिक समर्थन समेत वित्तीय और सैन्य सहायता के नए पैकेज पर चर्चा हुई। यह यात्रा जॉनसन की ओर से यूक्रेन को उच्च क्षमता वाले सैन्य उपकरण खरीदने के लिए और 10 करोड़ पाउंड देने के एलान के एक दिन बाद हुई।
विज्ञापन
जॉनसन ने कहा कि लगातार रूसी हमले के बीच ब्रिटेन यूक्रेन की मदद करना चाहता है ताकि वह अपनी रक्षा कर सके। यूक्रेन में राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख एंड्रिज सिबिहा ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों नेताओं के बीच कीव में मुलाकात हुई। इससे पहले जर्मनी के चांसलर ओलाफ शाल्त्स के साथ शुक्रवार को एक प्रेसवर्ता के दौरान जॉनसन ने कहा था कि वह यूक्रेनी सेना को विमान रोधी मिसाइल और अन्य 800 टैंक रोधी मिसाइल देंगे।
इसके अलावा उन्होंने और अधिक हेलमेट, रात में देखने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य हथियार देने का वादा किया। गौरतलब है कि ब्रिटेन से गैर घातक दो लाख सैन्य उपकरणों की खेप पहले ही यूक्रेन पहुंच चुकी है।