फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bombshell Report On Meghan Markle Source said she is a dictator in high heels

UK: 'तानाशाह की तरह घूमतीं, गुस्से में चिल्लातीं और बड़े-बड़े आदमियों को...', मेगन मर्केल पर लगे बड़े आरोप

Tue, 17 Sep 2024 10:46 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2024 10:46 AM IST
सार

शख्स ने कहा कि हर कोई मेगन से डरता है। वह लोगों को नीचा दिखाती हैं। यहां तक वह किसी की सलाह तक नहीं लेती हैं। वह अक्सर अपने फैसले बदल देती हैं।

विज्ञापन
Bombshell Report On Meghan Markle Source said she is a dictator in high heels
प्रिस हैरी अपनी पत्नी मेगन मर्केल के साथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। इस बार दंपती किसी अच्छी वजह से नहीं बल्कि अपने तानाशाही रवैये के कारण चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, हाल ही में हैरी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया था। मगर इस जन्मदिन पार्टी की बजाय डचेस ऑफ ससेक्स द्वारा अपने कर्मचारियों को डराने पर बात हो रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दंपती के एक करीबी सूत्र ने मर्केल को तानाशाह बताया। 

विज्ञापन


प्रिंस हैरी बहुत मददगार, मगर मर्केल...
शख्स ने कहा कि हर कोई मेगन से डरता है। वह लोगों को नीचा दिखाती हैं। यहां तक वह किसी की सलाह तक नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं सूत्र ने यह भी कहा, 'हैरी और मर्केल निर्णय लेने में बहुत खराब हैं। वह अक्सर अपने फैसले बदल देते हैं। प्रिंस वाकई बहुत अधिक आकर्षक व्यक्ति हैं और इसमें कोई शक नहीं है। वह बहुत अधिक मददगार हैं। वहीं, मर्केल बहुत ही भयानक हैं।'
विज्ञापन


बड़े-बड़े आदमी तक बहा देते आंसू
उनके एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने बताया कि मर्केल तानाशाह की तरह घूमती है। बड़ी-बड़ी शख्सियतों को भी आंसू बहाने पर मजबूर कर चुकी हैं। शख्स ने आगे कहा, 'वह बिल्कुल निर्दयी हैं। वह तानाशाह की तरह घूमती हैं, गुस्से में चिल्लाती हैं और आदेश देती हैं। मैंने उन्हें बड़े-बड़े आदमियों को भी आंसू बहाने पर मजबूर करते देखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग छोड़ चुके हैं साथ
पिछले कुछ सालों में दंपती का स्टाफ लगातार कम होता जा रहा है। मर्केल के शीर्ष सहयोगी और निजी सचिव ने साल 2021 में उनका साथ छोड़ दिया था। इतना ही नहीं बल्कि पिछले महीने उनके चीफ ऑफ स्टाफ ने भी सिर्फ तीन महीने में नौकरी छोड़ दी थी। सांता बारबरा स्थित सलाहकार जोश केटलर ने अगस्त में इस्तीफा दिया था। केटलर से पहले, टोया होलनेस 2022 तक उनकी वैश्विक प्रेस सचिव थीं। 

पहले भी लग चुका है आरोप
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मर्केल की उनके कर्मचारियों के प्रति व्यवहार के लिए आलोचना की गई हो। बकिंघम पैलेस ने 2018 में दो शाही सहयोगियों के साथ उनके व्यवहार के लिए उनकी जांच की थी, जिसे पहले 'परेशान करने वाला व्यवहार' करार दिया गया था। हालांकि कोई निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया गया था। मगर, मर्केल ने इन दावों को सिरे से नकार दिया था और कहा था कि यह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। साल 2020 में शाही परिवार से नाता तोड़ने के बाद हैरी और मर्केल कैलिफोर्निया के मोंटेसिटो में रह रहे हैं। 


मेगन मर्केल को कर्मचारी तक नहीं मिल रहे
इससे पहले पिछले महीने भी मर्केल काफी सुर्खियों में रही थीं। जब प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने एलान किया था कि वह अपना खुद का लाइफस्टाइल ब्रांड लॉन्च कर रही हैं, तब उन्हें चाहने वाले उत्साहित हो गए थे। हालांकि, अब यह सभी बेसब्री से ब्रांड के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे। दरअसल, जानकारी सामने आई थी कि मर्केल को काम करने के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि यहां तक कि कोई सीईओ तक नहीं मिल रहा है। अंदरूनी सूत्र ने बताया था, 'सबसे भयानक सच यह है कि हैरी और मेगन के साथ काम करना काफी कठिन है। वह लोगों से बहुत अधिक काम की मांग करते हैं और यह करना मुश्किल है। वह लोगों के कंधे पर अधिक बोझ डाल देते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed