फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb threat on Dhaka bound Malaysia Airlines turns out to be hoax, Airport Aithority

बांग्लादेश: मलेशिया के विमान में ‘बम’ की खबर से मचा हड़कंप, ढाका में हुई आपात लैंडिंग, जांच के बाद सच्चाई आई सामने

Thu, 02 Dec 2021 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Dec 2021 11:39 AM IST
सार

बम की सूचना के बाद एयरपोर्ट अधिकारी के द्वारा मलेशियाई एयरलाइंस में गहन तलाशी ली गई। गनीमत रही कि बम की खबर बिल्कुल निराधार निकली।

विज्ञापन
Bomb threat on Dhaka bound Malaysia Airlines turns out to be hoax, Airport Aithority
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मलेशिया के कुआलालंपुर से ढाका जाने वाली एमएच-196 विमान में बुधवार रात उस समय यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई जब किसी अज्ञात शख्स ने एयरपोर्ट अधिकारी को फोन कर बताया कि विमान में बम है। इसके बाद आनन फानन में ढाका एयरपोर्ट पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई।  वहीं गहन तलाशी के बाद मलेशियाई एयरलाइंस के विमान में बम की खबर बिल्कुल निराधार निकली। वहीं एचएसआईए के कार्यकारी निदेशक ग्रुप कैप्टन एएचएम तौहीद-उल अहसान ने  तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कहा कि मलेशिया से एक फोन कॉल पर हमें जो जानकारी मिली, वह निराधार साबित हुई। हमें कुछ भी नहीं मिला। अधिकारी के अनुसार विमान की तलाशी के लिए सेना के कमांडो, वायु सेना की बम निरोधक इकाइयों समेत विभिन्न खुफिया एजेंसियों और दमकलकर्मियों को बुलाकर तलाशी अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन


रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर कराई गई थी लैंडिंग
बम की सूचना मिलने के बाद विमान बुधवार रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर ढाका एयरपोर्ट पर आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों, दमकलकर्मियों एवं एम्बुलेंस को सतर्क स्थिति में तैनात रखा गया था। वहीं इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखा गया।
विज्ञापन


देर रात 12:45 बजे फिर से शुरू हुई विमान सेवा
हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार 135 यात्रियों में से 134 बांग्लादेशी और एक मलेशियाई नागरिक थे। वहीं द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, कल रात नौ बजे से लगभग साढ़े तीन घंटे के लिए उड़ान संचालन के निलंबन के बाद, सामान्य ऑपरेशन गुरुवार को लगभग 12:45 बजे फिर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया: ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस
वहीं ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के उत्तरा डिवीजन के उपायुक्त मोरशेदुल आलम ने अखबार को बताया कि इस सिलसिले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed