फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb blasts in balochistan province in pakistan several killed know detail news in hindi

Pakistan: बलूचिस्तान में एक के बाद एक बम धमाकों से हड़कंप; एक पुलिसकर्मी समेत तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Tue, 09 Apr 2024 10:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 09 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

Bomb Blast In Pakistan: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम विस्फोट तब हुआ जब इलाके में भीड़ थी। महिलाएं और बच्चे यहां ईद की खरीदारी करने आए थे। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Bomb blasts in balochistan province in pakistan several killed know detail news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में दो अलग-अलग बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में अन्य 20 लोग घायल भी हुए हैं।  पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


क्वेटा के मस्जिद में बम विस्फोट
पहली घटना में सोमवार क्वेटा जिले के कुचलक इलाके में एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "जब मस्जिद में धमाका हुआ, तब लोग मगरिब की नवाज अदा कर रहे थे।"
विज्ञापन


ईद से पहले बलूचिस्तान में दो विस्फोट
दूसरा विस्फोट सोमवार को खुजदार शहर के उमर फारूख चौक में हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम विस्फोट तब हुआ जब इलाके में भीड़ थी। महिलाएं और बच्चे यहां ईद की खरीदारी करने आए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच घायल हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि घटना की जानकारी पाकर पुलिस और कानून प्रवर्तन बल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों और शवों को खुजदार टीचिंग अस्पताल में भेज दिया गया है। बम निरोधक दस्ते के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बम विस्फोट मोटरसाइकिल में आईईडी के जरिए किया गया था। ऐसा लग रहा है कि मोटरसाइकिल आईईडी को रिमोर्ट से कंट्रोल किया जा रहा था। 


प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ने नहीं ली जिम्मेदारी
किसी भी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में प्रांत में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है। इस दौरान प्रतिबंधित संगठनों ने कई बार सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया है। प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हाल के हफ्तों में प्रांत में मार्च में तीन बड़े आतंकी हमले करने का दावा किया है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों ने कम से कम 17 आतंकवादियों को मार गिराया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed