फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb Blast in Balochistan Province Pakistan , many people die and injured

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जोरदार बम धमाका, जेयूआई नेता समेत तीन की मौत

Sat, 28 Sep 2019 06:53 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 28 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Bomb Blast in Balochistan Province Pakistan , many people die and injured
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जोरदार बम धमाका - फोटो : pak media

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार की शाम जोरदार बम धमाका हुआ। इस धमाके में जमात उलेमा-ए-इस्लाम फजल के नेता मौलाना मोहम्मद हनीफ समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हैं। धमाका किला अब्दुल्लाह जिले के चमन क्षेत्र में हुआ। यह क्षेत्र अफगानिस्तान से सटा हुआ है। इस धमाके की वजह से आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और मंजिलें भी हिल उठीं।

विज्ञापन


घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पाक मीडिया के अनुसार इस धमाके में जमात उलेमा-ए-इस्लाम फजल के नेता मौलाना मुहम्मद हनीफ समेत आठ लोग घायल हुए थे। मौलाना हनीफ को क्वेटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पाक पुलिस ने बताया कि धमाके की वजह से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और एक गाड़ी में आग भी लग गई। घायलों को सोल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आगे बताया कि मौलाना हनीफ के ऑफिस के बाहर एक बाइक खड़ी थी। जैसे ही मौलाना हनीफ ऑफिस से बाहर आए धमाका हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed