{"_id":"5bc1bfe2bdec221a020c44ec","slug":"bomb-blast-in-a-marriage-ceremony-in-afghanistan-5-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में शादी समारोह के दौरान बम धमाका, पांच लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान में शादी समारोह के दौरान बम धमाका, पांच लोगों की मौत
भाषा, काबुल
Updated Sat, 13 Oct 2018 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान के पूर्वी लोगार प्रांत में एक विवाह समारोह के दौरान बम विस्फोट हो गया। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना प्रांत के मोहम्मद आगा जिला की है।
विज्ञापन
प्रांतीय पुलिस के मुख्य प्रवक्ता शाह पूर अहमदजई ने बताया कि शुक्रवार देर रात हुये विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इस हमले की फिलहाल किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले 5 सितंबर को भी काबुल के कला-ए-नजर में दो बड़े बम धमाके हुए था, जिसमें लगभग 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा जुलाई महीने में भी पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहार राज्य की राजधानी जलालाबाद में सिख अल्पसंख्यकों के एक वाहन पर आत्मघाती हमलावर ने हमला बोल दिया था, जिसमें करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें स्थानीय सिख व हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के 17 लोग शामिल थे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी।