फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bolivia president tests positive amid record rise in South Africa cases, coronavirus

बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन को कोरोना, कहा- खुद को मजबूत महसूस कर रही हूं

Fri, 10 Jul 2020 05:00 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ला पाज।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ला पाज। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Jul 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bolivia president tests positive amid record rise in South Africa cases, coronavirus
बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अंज - फोटो : ANI

बोलिविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अंज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। खुद उन्होंंने गुरुवार को इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मैंने कोरोना वायरस का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने यह भी कहा है कि वह आइसोलेशन में रहते हुए भी अपना काम जारी रखेंगी। लैटिन अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वाले नेताओं में वह तीसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन

 
राष्ट्रपति जीनिन ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि 'मैंने हाल ही में कोरोना का टेस्ट कराया था, अब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।' उन्होंने साथ ही कहा कि वह आइसोलेशन में जाएंगी और वहां रहते हुए भी अपना काम पहले की तरह जारी रखेंगी। उन्होंने यह भी लिखा कि मैं अच्छी हूं, मैं खुद को मजबूत महसूस कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि उनसे पहले ब्राजील के राष्ट्रपति जे. बोलसेनारो, अमेरिका के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि सभी फिलहाल स्वस्थ हैं। जॉनसन को मार्च में कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बोलिविया में अब तक 43 हजार से ज्यादा कोविड-19 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस लैटिन अमेरिकी देश में कोरोना वायरस से अब तक 1,500 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed