{"_id":"5d1da31f8ebc3e3cd43e7749","slug":"boeing-will-pay-out-100-million-dollars-to-help-support-the-victims-of-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"737 मैक्स-8 दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को बोइंग देगी 688 करोड़ रुपये","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
737 मैक्स-8 दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों को बोइंग देगी 688 करोड़ रुपये
Thu, 04 Jul 2019 12:29 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : boeing corporation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने बुधवार को कहा कि वह बीते साल दुर्घटना के शिकार हुए 737 मैक्स विमानों के पीड़ितों के परिवारों और समुदायों को 688 करोड़ रुपये की मदद देगी।
विज्ञापन
कंपनी ने आगामी वर्षों के लिए इसे शुरूआती रकम बताते हुए कहा है कि इथोपियन एयरलाइंस और लायन एयर द्वारा संचालित विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के जीवन की गुजर-बसर और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए वह स्थानीय सरकारों और गैर सरकारी संगठनों के साथ काम करेगी।
विज्ञापन
दुर्घटना के शिकार होने वाले कई लोगों के परिवारों ने बोइंग कंपनी पर मुकदमा दायर कर रखा है। बता दें बोइंग के इस विमान से पांच महीने से भी कम वक्त में दो हादसों में 346 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में लोगों का विश्वास जीत पाना कंपनी के लिए काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
बोइंग के सॉफ्टवेयर में खराबी दोनों ही हादसों का कारण बनी। वहीं इन दोनों हादसों में काफी समानताएं भी पाई गईं। बाद में ऐसी कई रिपोर्ट आईं, जिनसे पता चला कि इन दोनों हादसों के अलावा कई पायलटों ने भी बोइंग के इस सिस्टम को लेकर शिकायत की थी।