फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boeing's CFO Brian West will resign, said- this is the right time to hand over the responsibility

Boeing: बोइंग के सीएफओ ब्रायन वेस्ट देंगे इस्तीफा, कहा- बैलेंस शीट मजबूत, जिम्मेदारी सौंपने का यह सही समय

Tue, 01 Jul 2025 09:00 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Jul 2025 09:00 AM IST
सार

संकट से जूझ रही विमान निर्माता कंपनी बोइंग में नए सीईओ ऑर्टबर्ग की नियुक्ति के बाद शीर्ष पद पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के सीएफओ ब्रायन वेस्ट इस्तीफा देने वाले हैं।

विज्ञापन
Boeing's CFO Brian West will resign, said- this is the right time to hand over the responsibility
बोइंग के सीएफओ ब्रायन वेस्ट। - फोटो : LinkedIN/Brian West

विस्तार

विमान निर्माता कंपनी बोइंग में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) ब्रायन वेस्ट अपने पद से इस्तीफा देंगे। वे 15 अगस्त को अपना पद छोड़ देंगे। उनकी जगह लॉकहीड मार्टिन कॉर्प के पूर्व कार्यकारी जीसस जे मालवे लेंगे। बोइंग ने कहा सीएफओ वेस्ट इस्तीफे के बाद सीईओ केल ऑर्टबर्ग के सलाहकार बने रहेंगे। 
विज्ञापन


सीएफओ ब्रायन वेस्ट ने अपने पद छोड़ने की पुष्टि की और कहा कि यह जिम्मेदारी सौंपने का सही समय है। इस वक्त बैलेंसशीट बेहद मजबूत है, परिचालन प्रदर्शन बेहतर है। साथ ही संभावनाएं बेहद उत्साहजनक हैं। हम रिकवरी की दिशा में एक अच्छे, स्थिर और पूर्वानुमानित रास्ते पर हैं, जबकि हम बहुत ज्यादा जोर नहीं लगा रहे हैं। यह हमारी उम्मीद से थोड़ा बेहतर निकला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन की हार्वर्ड विश्वविद्यालय की फंडिंग रोकने की धमकी, यहूदी छात्रों से भेदभाव का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्ट ने बोइंग को संकट से उबारा
सीएफओ ब्रायन वेस्ट ने बोइंग को संकट से उबारा है। पिछले साल बोइंग में हड़ताल और विमान हादसे के बाद उत्पादन में गिरावट आ गई थी। इस वक्त वेस्ट ने पूंजी की कमी से निपटने और जंक स्टेट्स में संभावित रेटिंग डाउनग्रेड से कंपनी को बचाया था।  वेस्ट ने बोइंग के नकद भंडार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 24 बिलियन डॉलर की इक्विटी बिक्री की थी, जो किसी सार्वजनिक कंपनी के लिए रिकॉर्ड के करीब है। उन्होंने इस साल जेप्पेसेन इकाई और अन्य डिजिटल परिसंपत्तियों की 10.6 बिलियन डॉलर की नीलामी की देखरेख करके अपने भंडार में इजाफा किया। इसके साथ ही वेस्ट ने ऋण और इक्विटी जुटाकर 44 बिलियन डॉलर से अधिक की बैलेंस शीट तैयार की थी। 

ये भी पढ़ें: ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को पास कराने में रिपब्लिकन पार्टी के छूट रहे पसीने, कई सीनेटर कर सकते हैं विरोध

ऑर्टबर्ग और मालवे ने साथ काम किया  
बोइंग में पिछले साल केली ऑर्टबर्ग ने सीईओ के तौर पर काम संभाला था। नए सीएफओ जीसस जे मालवे पहले भी साथ काम कर चुके हैं। यूनाइटेड टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन में ऑर्टबर्ग कोलिन्स एयरोस्पेस डिवीजन का संचालन करते थे। जबकि मालवे यहां पर कैरियर डिवीजन के उपाध्यक्ष और सीएफओ थे।  मालवे बोइंग की वित्तीय रणनीति, लंबी अवधि की व्यावसायिक योजना, निवेशक संबंध, ट्रेजरी, नियंत्रक और लेखा परीक्षा संचालन के साथ-साथ वैश्विक रियल एस्टेट होल्डिंग्स के लिए जिम्मेदार इकाई के नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह ऑर्टबर्ग को रिपोर्ट करेंगे और कंपनी की कार्यकारी परिषद में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed