फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Senate long day turns to night as GOP works to shore up support on Trump big beautiful bill

US: ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को पास कराने में रिपब्लिकन पार्टी के छूट रहे पसीने, कई सीनेटर कर सकते हैं विरोध

Tue, 01 Jul 2025 08:07 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Jul 2025 08:07 AM IST
सार

नॉर्थ कैरोलिना से सीनेटर थोम टिलिस और केंटकी से सीनेटर रैंड पॉल इस बिल को समर्थन देने से इनकार कर चुके हैं। टिलिस का कहना है कि इस बिल के चलते बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाएंगे। वहीं रैंड पॉल का कहना है कि टैक्स छूट से देश पर कर्ज बढ़ेगा। 

विज्ञापन
US Senate long day turns to night as GOP works to shore up support on Trump big beautiful bill
अमेरिकी सीनेट में प्रस्ताव पेश - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल को सीनेट से पारित कराने में रिपब्लिकन पार्टी के पसीने छूट रहे हैं। सोमवार को इस बिल पर सीनेट में चर्चा हुई, जो रात तक जारी रही। इससे साफ है कि कई सीनेटर इस बिल के विरोध में हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी तो एकजुट होकर इस बिल का विरोध कर रही रही है। कई रिपब्लिकन सीनेटर भी इसके खिलाफ हैं। इस बिल में टैक्स में छूट और खर्च में बड़ी कटौती जैसे प्रावधान हैं। सीनेट के बहुमत दल के नेता जॉन थुन ने कहा कि रिपब्लिकन सीनेटर्स को जल्द से जल्द इस बिल को पारित कराना होगा। इस हफ्ते के अंत में इस बिल पर सीनेट में मतदान हो सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बिल को पारित कराने की डेडलाइन 4 जुलाई तय की थी, जो नजदीक ही है। 
विज्ञापन


रिपब्लिकन सीनेटर ही विरोध में उतरे
अमेरिकी संसद को दोनों सदनों में बहुमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी को समर्थन जुटाने में पूरी सावधानी रखनी होगी क्योंकि पहले ही दो सीनेटर इस बिल का विरोध कर चुके हैं। अब रिपब्लिकन पार्टी ने अगर तीन और सीनेटर्स का समर्थन खोया तो यह बिल पारित होना मुश्किल हो जाएगा। नॉर्थ कैरोलिना से सीनेटर थोम टिलिस और केंटकी से सीनेटर रैंड पॉल इस बिल को समर्थन देने से इनकार कर चुके हैं। टिलिस का कहना है कि इस बिल के चलते बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाएंगे। वहीं रैंड पॉल का कहना है कि टैक्स छूट से देश पर कर्ज बढ़ेगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: व्हाइट हाउस ने हिंद-प्रशांत में भारत को बताया महत्वपूर्ण सहयोगी, कहा- PM मोदी के साथ हमारे घनिष्ठ संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


खरबों डॉलर की कर कटौती हो सकती है
कांग्रेसनल बजट ऑफिस ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि बिग ब्यूटीफुल बिल के कानून बनने के बाद एक करोड़ से ज्यादा अमेरिकी साल 2034 तक बीमा से बाहर हो जाएंगे। साथ ही घाटा बढ़कर एक दशक में 3.3 खरब हो जाएगा। ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल में 4.5 खरब अमेरिकी डॉलर की कर कटौती शामिल है। यह बिल हरित ऊर्जा कर क्रेडिट में अरबों डॉलर वापस ले लेगा, जिसके बारे में डेमोक्रेट्स ने चेतावनी दी है कि यह देश भर में पवन और सौर निवेश को खत्म कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed