फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boeing officials will come to Uttar Pradesh to deal with fighter aircraft from India

भारत से लड़ाकू विमानों की डील को उत्तर प्रदेश आएंगे बोइंग अधिकारी

Wed, 29 Jan 2020 04:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 29 Jan 2020 04:03 AM IST
विज्ञापन
Boeing officials will come to Uttar Pradesh to deal with fighter aircraft from India
बोइंग (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

अमेरिकी विमानन कंपनी बोइंग ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धि योजना के लिए भारत को महत्वपूर्ण बाजार के रूप में चिंहित किया है। कंपनी की नजर भारत से अरबों डॉलर मूल्य के लड़ाकू जेट विमान खरीद का सौदा हासिल करने पर है। बोइंग ग्लोबल सेल एंड मार्केटिंग के उपाध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय बिक्री) डेनिस स्वानसन ने भारत यात्रा से पहले कहा कि भारत-अमेरिका में रक्षा कारोबार व भागीदारी की काफी संभावना है।

विज्ञापन


वह उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में  पांच से नौ फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने वाली वृहत रक्षा प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। इस साल अप्रैल में भारतीय वायुसेना ने 18 अरब डॉलर की लागत में 114 जेट खरीदने को लेकर शुरूआती निविदा जारी की।
विज्ञापन


इसे हाल के वर्षों में सबसे बड़ी रक्षा खरीद माना जा रहा है। सौदा हासिल करने को लेकर लॉकहीड की एफ-21, बोइंग की एफ/ए-18, डसाल्ट एविएशन की रफाल, यूरोफाइटर टाइफून, रूसी विमान मिग 35 और साब की ग्रिपेन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वानसन ने कहा, ‘बोइंग के लिए भारत शीर्ष बाजारों में से एक है और हमारी वैश्विक स्तर पर वृद्धि योजना के लिहाज से काफी अहम है। तीव्र वृद्धि वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक भारत में वृद्धि के अवसर हैं। साथ ही प्रतिभा और प्रौद्योगिकी नवप्रवर्तन का भी लाभ है।’ 

 

भारतीय जरूरत के हिसाब से है सुपर हार्नेट

बोइंग अधिकारी डेनिस स्वानसन ने कहा, कंपनी ने भारत में विनिर्माण, कौशल विकास व इंजीनियरिंग क्षेत्र में निवेश किया है। साथ ही एयरोस्पेस व रक्षा विकास में योगदान कर रहा है। लखनऊ में होने वाली रक्षा प्रदर्शनी में करीब 70 देशों की 1,000 से अधिक कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने बोइंग के प्रौद्योगिकी क्षमता से लैस एफ/ए-18 सुपर हार्नेट को भारत की जरूरतों के हिसाब से उपयुक्त बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed