{"_id":"611571ce8ebc3e798b664889","slug":"boat-carrying-17-passengers-sinks-near-greek-island","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: यूनान के द्वीप के पास 17 यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हादसा: यूनान के द्वीप के पास 17 यात्रियों को ले जा रही नौका डूबी
Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, एथेंस।
एजेंसी, एथेंस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
सार
- नाव की लंबाई लगभग 98 फुट, 17 यात्री थे सवार
- नौका डूबने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है
- डूबे लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : ANI
विस्तार
यूनान के तटरक्षक बल ने कहा है कि मिलोस द्वीप के तट पर डूबी एक नौका में सवार 17 यात्रियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। तटरक्षक बल के मुताबिक, करीब 98 फुट लंबी नौका में 17 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
बचाव अभियान में दो हेलीकॉप्टर, तटरक्षक बल की तीन गश्ती नौका, एक निजी नौका और दो नजदीक में स्थित नौकाएं शामिल हैं।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नौका में कौन लोग सवार थे या उनकी नागरिकता क्या है। मिलोस के पश्चिम और उत्तर-पश्चिम तट पर नौका डूबने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन