फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BNP supporters clash in Bangladesh ahead of party planned rally One dead

Bangladesh: बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी पार्टी की रैली से पहले पुलिस-कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

Wed, 07 Dec 2022 10:14 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, ढाका
पीटीआई, ढाका Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 10:14 PM IST
सार

राजकीय ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि वे कई घायल विपक्षी कार्यकर्ताओं का इलाज कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मृतक के शरीर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ता थे। उनको कई छर्रे लगे थे।

विज्ञापन
BNP supporters clash in Bangladesh ahead of party planned rally One dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी की रैली से पहले बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि झड़प में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि वे कई घायल विपक्षी कार्यकर्ताओं का इलाज कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर बच्चू मियां ने कहा कि मृतक के शरीर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ता थे। उनको कई छर्रे लगे थे। हिंसा स्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने कहा कि पुलिस ने देसी बमों और पत्थरों से जवाबी कार्रवाई करने वाले विपक्षी समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शेख हसीना की सत्तारूढ़ अवामी लीग के खिलाफ उनके तेज अभियान के तहत शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रैली की योजना को लेकर बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच यह हिंसा हुई है। पुलिस ने कहा कि बीएनपी के नया पलटन मुख्यालय के पास यातायात के लिए सड़कों को साफ करने के दौरान उन पर पत्थरों से हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सहायक आयुक्त गुलाम रूहानी ने मीडिया से कहा कि हमने बार-बार बीएनपी के लोगों से सड़कों को छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और हिंसक हो गए, जिसके कारण पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। टीवी फुटेज में दिखाया गया कि पार्टी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिजवी सहित बीएनपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। संघर्ष घंटों तक जारी रहा जबकि स्वाट टीमों और दंगा पुलिस के कई प्लाटून ने बीएनपी कार्यालय को पानी की बौछारें की गई। 


बीएनपी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दोपहर में उनकी शांतिपूर्ण रैली पर हमला किया, जब कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में जमा हो रहे थे। इसने दावा किया कि पुलिस कार्रवाई में कम से कम दो कार्यकर्ता मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed